Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

‘न्यूज़ इंडिया’ चैनल की कमान अब आशिफ एकबाल के पास!

नेशनल न्यूज़ चैनल में देश के सबसे युवा चैनल हेड बने आशिफ एकबाल…

न्यूज़ इंडिया की कमान अब आशिफ एकबाल के हाथों में…

वे चैनल के चेयरमैन सह प्रधान समाचार संपादक डॉ बी एस तोमर को करेंगे रिपोर्ट…

नेशनल न्यूज़ चैनल न्यूज़ इंडिया 24/7 की कमान अब आशिफ एकबाल के ज़िम्मे… समाचार संपादन का फ़ैसला अब आशिफ एकबाल के ज़िम्मे होगा…बेहतर काम के इनाम के तौर पर न्यूज़ इंडिया के चैयरमैन सह प्रधान संपादक डॉ वी एस तोमर और चैनल की एम डी दीक्षा शर्मा ने ये फ़ैसला लिया…

इसकी विधिवत घोषणा न्यूज़ इंडिया के न्यूज़ रुम में तमाम कर्मचारियों-अधिकारियों के समक्ष न्यूज़ चैनल की एम डी दीक्षा शर्मा ने की। इस मौक़े पर नेशनल एडिटर चंद्रशेन वर्मा सहित तमाम कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित थे… सबने आशिफ एकबाल को केक खिलाकर बधाई दी…

सभी कर्मचारियों की ख़ुशी देखते बन रही थी… सबने महसूस किया, काम का इनाम ऐसे ही मिलना चाहिए…सभी ने तालियाँ बजाकर स्वागत किया…आशिफ एकबाल की टीम ने अभी कर्नाटक और यूपी नगर निकाय चुनाव की खबरो में बेहतर प्रर्दशन किया. इसके लिए चैनल के कई कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया…

नेशनल न्यूज़ चैनलों की भीड़ में हाल के दिनों में आशिफ एकबाल के नेतृत्व में न्यूज़ इंडिया 24/7 चैनल तमाम उतार चढ़ाव के बाद खुद को मज़बूती से स्थापित करता नज़र आ रहा है…

इस चैनल में कई दूसरे प्रादेशिक और राष्ट्रीय चैनल से भी लोग जॉइन कर रहे हैं और एक बेहतर टीम तैयार कर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जता रहे हैं आशिफ एकबाल…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन