Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब कौशाम्बी के राकेश सोनकर अध्यक्ष, मोहम्मद यासीन उपाध्यक्ष चुने गए

कौशाम्बी : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब कौशांबी का वार्षिक चुनाव सकुशल संपन्न हुआ। इसमें बड़ी भूमिका न्यू प्रेस क्लब के अध्यक्ष विमलेश शुक्ला एवं अपर जिला सूचना अधिकारी रवि जायसवाल का रहा। चुनाव समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं संस्थापक शेष धर तिवारी एवं ओमनीश, निवर्तमान अध्यक्ष अभिसार भारतीय, निवर्तमान संगठन मंत्री अरविंद तिवारी, वाकिफ़ अख़्तर, राहुल भट्ट एवं दीपक डालमिया का सराहनीय सहयोग रहा।

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कौशांबी के वार्षिक चुनाव में 3 पदों पर वोट डाले गए। अध्यक्ष, महामंत्री और आय-व्यय निरीक्षक के पद पर चुनाव हुआ। अध्यक्ष पद पर 3 लोगों ने नामांकन किया था। राकेश सोनकर को 22 मत मिले और जीत हासिल किया। दूसरे नंबर पर अशोक केसरवानी को 10 मत मिले।

महामंत्री पद पर 2 लोगों ने चुनाव लड़ा था जिसमें इंतजार उर्फ सगीर हुसैन को 20 मत मिले और जीत हासिल किया। अमरनाथ झा को 10 वोट मिले और हार का सामना करना पड़ा। आय व्यय निरीक्षक के पद पर दो लोग मैदान में थे। अयमान अहमद को 17 मत मिले और जीत हासिल किया। नितिन अग्रहरि को 15 मत मिले।

नई कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण–

1- राकेश कुमार सोनकर (अध्यक्ष)
2- सगीर हुसैन उर्फ इंतेजार ( महामंत्री)
3- मो. यासीन (उपाध्यक्ष)
4- राम किशन पटेल ( कोषाध्यक्ष)
5- दीपक डालमिया ( संगठन मंत्री)
6- अयमान अहमद ( आय-व्यय निरीक्षक)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन