Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

अंडरवर्ल्ड और राजनीति की कहानियां अब अपने YouTube चैनल पर सुनाएंगे जीतेंद्र दीक्षित

टीवी न्यूज में ढाई दशक लंबी पारी खेलने के बाद पत्रकार जीतेंद्र दीक्षित ने अब डिजिटल वीडियो की दुनिया में अपना कदम रखा है। दीक्षित की ओर से उनका यूट्यूब चैनल Jitendra Dixit Stories शुरू किया गया है। अपने इस चैनल पर जीतेंद्र मुंबई अंडरवर्ल्ड और महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़े दिलचस्प किस्से -कहानियां सुनाएंगे।

जीतेंद्र का कहना है कि डिजिटल माध्यम उनके लिए नया नहीं है। इससे पहले वे ABP Network के डिजिटल प्लेटफॉर्म Uncut के लिए वीडियो एक्सप्लेनर बनाते थे जो काफी लोकप्रिय हुए। जीतेंद्र अब पूरी तरह डिजिटल माध्यम से जुड़कर यूट्यूब के अलावा फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी अपनी कहानियां पेश करेंगे।

ढाई दशकों का पत्रकारिता का अनुभव रखने वाले जीतेंद्र ने हाल ही में एबीपी न्यूज के पश्चिम भारत संपादक पद से इस्तीफा दिया। एबीपी से पहले वे करीब चार साल तक आज तक न्यूज चैनल में अपराध संवाददाता थे। अपने करियर की शुरुवात उन्होंने शिव सेना के मुखपत्र सामना से १९९६ में की थी। पत्रकार के अलावा जीतेंद्र एक लेखक भी हैं और अब तक उनकी छह किताबें प्रकाशित हो चुकीं हैं। जीतेंद्र का कहना है कि डिजिटल वीडियो माध्यम से कहानियां सुनाने के अलावा वे लिखना भी जारी रखेंगे।

देखें जीतेंद्र का ये वीडियो-

https://youtu.be/UOjTHZezRRg

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन