Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

आरबीआई गर्वनर की प्रेस कांफ्रेंस से ‘इकोनॉमिस्ट’ और ‘बीबीसी’ के पत्रकार को बाहर निकाला

रिजर्व बैंक आफ इंडिया के गर्वनर उर्जित पटेल की प्रेस कांफ्रेंस से बिना बताए द इकोनॉमिस्ट और बीबीसी के पत्रकारों को बाहर निकाल दिया गया. इससे नाराज़ द इकोनॉमिस्ट के पत्रकार स्टैनले पिग्नल ने ट्वीट करके अपना दुख और क्षोभ प्रकट किया. उन्होंने एक ट्वीट में लिखा- ”रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया की प्रेस कांफ्रेंस में मुझे यानि द इकोनॉमिस्ट को नहीं बुलाया गया. मुझे अंदर जाने से रोक दिया गया. पारदर्शिता के लिहाज से एक दुखद दिन है मेरे लिए.’

दरअसल मुंबई स्थित आरबीआई हेडक्वॉर्टर पर गर्वनर उर्जित पटेल की एक महत्वपूर्ण प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई थी. इस पीसी से दो ब्रिटिश मीडिया संस्थानों के पत्रकारों को बाहर कर दिया गया. दोनों पत्रकारों को प्रवेश की अनुमति नहीं देने की कोई वजह भी नहीं बताई गई. ये पत्रकार ‘द इकोनॉमिस्ट’ और ‘बीबीसी वर्ल्ड सर्विस’ के हैं. बीबीसी वर्ल्ड सर्विस के पत्रकार समीर हाशमी ने भी बताया कि उन्हें और द इकोनॉमिस्ट के पत्रकार को बिना किसी पूर्व सूचना या चेतावनी के बाहर कर दिया गया.

इस घटनाक्रम पर कई पत्रकारों ने रोष जताया है. पत्रकार Mahendra Mishra ने फेसबुक पर लिखा- ”आरबीआई की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इकोनॉमिस्ट, बीबीसी को रोका गया। क्या डर गयी है सरकार?” वहीं पत्रकार Priyabhanshu Ranjan लिखते हैं- ”RBI गवर्नर उर्जित पटेल की प्रेस कांफ्रेंस से द इकोनॉमिस्ट और बीबीसी के पत्रकार को निकाला. बेचारे पूछना भूल गए होंगे – सर, बागों में बहार है?” वरिष्ठ पत्रकार Prakash K Ray ने भी रिज़र्व बैंक गवर्नर की प्रेस कांफ़्रेंस से द इकोनॉमिस्ट और बीबीसी के संवाददाता को बाहर किए जाने की घटना पर क्षोभ व्यक्त किया है.

इसे भी पढ़ें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन