Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

आगरा के बिल्डर के बेटे की दर्दनाक मौत… एक सप्ताह पहले ही खरीदी थी पॉवर बाइक!

मदन मोहन सोनी-

24 साल का एक नौजवान जो सुरक्षित सफर के तमाम उपायों से लैस होकर अपने दोस्तों के साथ निकला था। वो नौजवान जिसे अपने जान की फिक्र थी। जो हैलमेट पहनकर बाइक चला रहा था। रफ्तार भी नियंत्रित थी पर शायद नियति को कुछ और ही मंजूर था। बाइक फिसली और डिवाइडर से टकरा गई औ एक नौजवान इस दुनिया को अलविदा कह गया।

आगरा के जाने माने बिल्डर अनुज सिंह के होनहार बेटे ऐश्वर्य राज सिंह जिन्होंने एमबीए की पढ़ाई पूरी की हुई थी। डिग्री मिलने के बाद ऐश्वर्य राज सिंह की नौकरी एक मल्टीनेशनल कंपनी में लग गई थी। घर परिवार में खुशी का माहौल था। ऐश्वर्य अभी हरियाणा के गुरुग्राम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थें। शनिवार को पांच दिन का यह प्रशिक्षण समाप्त होना था।

पिता अनुज सिंह संपन्न व्यक्ति हैं लिहाजा बेटे के पास महंगी बाइक थी। आगरा के दीवानी के पास रहने वाले बिल्डर अनुज सिंह के बेटे ऐश्वर्य के पास हार्ले डेविल्सन बाइक थी। बुधवार की रात 09 बजे बेटे ऐश्वर्य से आखिरी बार फोन पर अनुज सिंह की बात हुई थी।

इसके बाद वो एटा के रहने वाले अपने एक दोस्त को बाइक पर साथ बैठा कर कहीं घूमने जा रहा था। ऐश्वर्य के परिजनों के अनुसार रात के साढ़े नौ बजे के करीब फोर्टिस अस्पताल के पास चौराहे पर टर्निंग लेते समय बाइक असंतुलित हो गई। बाइक की रफ्तार ज्यादा नहीं थी फिर भी तीव्र मोड़ पर बाइक फिसली और डिवाइडर से टकरा गई। दोनों के सिर पर हेलमेट थी। इसके बाद भी ऐश्वर्य और उसके दोस्त दोनों को ही गंभीर चोट आई।

आनन फानन में दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने ऐश्वर्य को मृत घोषित कर दिया। वहीं ऐश्वर्य का दोस्त अब भी गंभीर रुप से घायल है और इसी अवस्था में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही गुरुवार की सुबह ही ऐश्वर्य के परिजन गुरुग्राम पहुंच गए। पोस्टमार्टम और दूसरी कागजी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद शव को आगरा लाया गया जहां पर भारी संख्या में लोग अनुज सिंह के आवास पर जुट गए। काफी गमगीन माहौल था। पारिवारिक सदस्य मातम में डूबे हुए थें। वहां पहुंचे लोग परिवार को ढाढस बंधा रहे थें।

शाम के छह बजे ऐश्वर्य की शवयात्रा दयालबाग स्थित पोइया घाट के लिए रवाना हुई। अंतिम संस्कार के दौरान भारी भीड़ उमड़ी । आगरा के हर तबके के लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए। परिवार के लोगों ने बताया कि एक सप्ताह पहले ही ऐश्वर्य ने ये महंगी पॉवर बाइक खरीदी थी। ऐश्वर्य अपनी इस नई बाइक के साथ बेहद खुश था। तब शायद किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि ऐश्वर्य की ये खुशी और खुद ऐश्वर्य काफी कम दिनों को मेहमान है।

आगरा से मदन मोहन सोनी की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन