Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

मुंबई के ‘हमारा महानगर’ ने एक अक्टूबर 2016 से लागू किया मजीठिया वेज बोर्ड

एरियर देने के लिये मांगा समय… 74 कर्मचारियों की सूची कामगार विभाग को सौंपी गयी…

मुंबई से खबर आ रही है कि यहां ‘हमारा महानगर’ अखबार ने जस्टिस मजीठिया वेज बोर्ड की स्रिफारिश लागू कर दिया है। मुंबई के कामगार आयुक्त कार्यालय को सौंपी गयी अपनी रिपोर्ट में हमारा महानगर प्रबंधन ने एक एफिडेविट देकर यह जानकारी दिया है कि उसने अपने यहां कार्यरत 74 कर्मचारियों को जस्टिस मजीठिया वेज बोर्ड की सिफारिश का लाभ दे दिया है।

इस समाचार पत्र ने एक अक्टूबर 2016 से मजीठिया वेज बोर्ड को लागू करने की जानकारी दी है जो कर्मचारियों को एक नवंबर 2016 को मिलने वाले वेतन के साथ दिया जा रहा है। हमारा महानगर समाचार पत्र के प्रबंधन ने एरियर देने के लिये कुछ समय की मांग की है और कहा है कि उसकी आर्थिक हालत बहुत खराब है और इसके लिये वह बकाये एरियर का भुगतान नहीं कर पाया है। इस समाचार पत्र में कुल 74 कर्मचारी हैं जिसमें वर्किंग जर्नलिस्ट में 14, प्रशासनिक विभाग में सबसे ज्यादा 43, फैक्ट्री स्टाफ में 17 कर्मचारी काम करते हैं।

इस कंपनी ने अपने रिकार्ड में बताया है कि उनके यहां एक भी कर्मचारी ठेकेदार के तहत या पार्ट टाईम काम नहीं करता है। हालांकि कई कर्मचारी हमारा महानगर के इस दावे को झूठ का पुलिंदा बता रहे हैं। हमारा महानगर प्रबंधन ने कर्मचारियों की जो सूची कामगार विभाग को सौंपी है उसकी प्रति आरटीआई के जरिये निकाली गयी है। वैसे सूत्रों का यहां तक कहना है कि हमारा महानगर ने कई ऐसे लोगों को भी मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव बताया है जो पत्रकार हैं और इस सूची में कई ऐसे नाम भी शमिल हैं जो रिटायर हो गये हैं मगर उनको भी कर्मचारी दिखाया गया है। यही नहीं, चर्चा तो यहां तक है कि बेचारे कई पत्रकारों को जूनियर र्क्लक भी बताया गया है। आप भी पढ़िये कर्मचारियों की पूरी सूची….

शशिकांत सिंह
पत्रकार और आरटीआई एक्टीविस्ट
मुंबई
९३२२४११३३५

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन