Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

सावधान… RBI अधिकारी बनकर बैंक डिटेल मांग रहे ठग

3 जनवरी दोपहर के 3 बजे, मेरे नम्बर पर 07371008871 से कॉल आया। चूंकि मैं अननोन नम्बर रिसीव नहीं करता लेकिन ट्रू कॉलर पर नम्बर की डिटेल “चूतया” नाम से शो होता देख मेरा इंट्रेस्ट जागा। मुझे अच्छी तरह पता है कि फर्जी कॉल करके लोगों से ठगी करने वाले ऐसे नम्बरों का इस्तेमाल करते हैं। इसलिये मैंने कॉल रिसीव किया और जो हमारी बातचीत हुई उसके अंश पढ़िये…

हैलो…कौन बोल रहा है?

जवाब आया सर… मैं RBI के हेड ऑफिस से बोल रहा हूं। हमारे बॉस मिस्टर राहुल हैं। और हम आपके ATM कार्ड और एकाउंट के बारे में बताना चाहते हैं।

मैंने बोला बताइये क्या बताना है?

जवाब आया सर… आपके कार्ड पेमेंट में प्रॉब्लम तो नहीं हो रही? क्योंकि हमारे सिस्टम के मुताबिक आपके कार्ड में कुछ प्रॉब्लम है।

इतना सुनते ही मुझे यकीं हो गया कि यह फेक कॉल ही है और सामने वाला अधिकारी बनकर मुझे डराकर मेरे एकाउंट और कार्ड की डिटेल पता करना चाहता है। फिर मैंने उससे पूछा कि RBI का बॉस (गवर्नर) कौन है? जवाब आया सर… राहुल जी हैं मैंने आपको पहले ही बताया।

फिर मैंने पूछा अच्छा यह बताइये RBI का डायरेक्टर कौन है? अब मजा देखिये मेरे हर सवाल का जवाब “राहुल” था। जबकि RBI में कोई व्यक्ति विशेष डायरेक्टर नहीं होता। लेकिन इतनी जानकारी इन ठगों को नहीं होती। अब जानिए इस नम्बर की हकीकत।

यूनिक पैटर्न का यह नम्बर फर्जी है। यानी यह नम्बर ट्रेस हो सके इसकी गुंजाईश कम ही है। बहरहाल नम्बर चूतया यानी “चूतिया”, मुर्ख, बेवकूफ शब्द से सेव है। नम्बर की लोकेशन “बिहार” दर्शा रहा है। इससे पहले मैं और कोई डिटेल पूछता सामने वाले ने फोन काट दिया। तो अभी तक यह पता था कि यह चोर-लुटेरे बैंक कर्मचारी बनकर ठगी करते थे लेकिन अब यह RBI वाले बनकर फोन करने लगे हैं यह भी जान लीजिये।

आशीष कुमार चौकसे
पत्रकार, राजनीतिक विश्लेषक और ब्लॉगर
[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन