मेरे पिता शराब पीकर गुरुद्वारे जाते हैं – सीरत कौर
भगवंत मान ने उनकी और उनके भाई की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया है – सीरत कौर
मदन मोहन सोनी-
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की बेटी सीरत कौर मान ने अपने पिता पर बेहद संगीन आरोप लगाए हैं। सीरत ने एक वीडियो जारी कर अपने पिता के बारे में कहा कि मुझे पता चला है कि मेरे पिता की दूसरी पत्नी प्रेगनेंट हैं। वह तीसरी बार बाप बनने वाले हैं। सीरत ने कहा कि मेरे पिता शराब पीकर गुरुद्वारे जाते हैं।
वीडियो की शुरुआत में सीरत कहती हैं कि वो इस वीडियो में उन्हें सिर्फ सीएम साहब या मिस्टर मान कहकर बात करुंगी। मेरे मुंह से पापा सुनने का हक वो काफी पहले ही खो चुके हैं। मेरे इस वीडियो बनाने का कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं है। मैं सिर्फ यही चाहती हूं कि मेरी कहानी भी सबके सामने आए। आज तक जो भी लोगों ने जो भी सुना है वो सिर्फ सीएम साहब के मुंह से ही सुना है, अब मेरी बात भी सुन ली जाए।
इस वीडियो के सामने आने के बाद पंजाब की राजनीति में बवाल मच गया है। शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भगवंत मान की बेटी के इस वीडियो को पत्रकारों के सामने रखा। 05 मिनट से ज्यादा के इस वीडियो में सीरत कौर लगातार अपने पिता भगवंत मान पर आरोपांं की बौछार करती दिखाई और सुनाई दे रही हैं। मजीठिया ने कहा कि जो लोग अपने बच्चों की देखभाल और परवरिश नहीं कर सकते, वो भरोसे के लायक नहीं है। वो राज्य के हितों के लिए कैसे काम करेंगे !
सीरत कौर ने अपने पिता पर आरोप लगाते हुए कहा कि भगवंत मान ने उनकी और उनके भाई की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया है। सीरत पूछती हैं कि अगर कोई इंसान माता पिता की जिम्मेदारियों को पूरा नहीं कर सकता है तो उसे पूरे पंजाब को चलाने की जिम्मेदारी कैसे दी जा सकती है।
सीरत ने यह भी कहा कि उन्हें भगवंत मान के आसपास के लोगों से इस बात की जानकारी मिली है कि वो तीसरे बच्चे के बाप बनने वाले हैं। सीरत ने भगवंत मान की दूसरी पत्नी डॉ गुरप्रीत कौर पर भी आरोप लगाते हुए कहती हैं कि उन्होंने उन्हें और उनके भाई को दरकिनार कर दिया है।
सवालिया लहजे में सीरत कहती हैं कि जिस आदमी ने अपने दो बच्चों को छोड़ दिया है क्या उसे तीसरा बच्चा पैदा करना चाहिए। सीरत ने कहा कि उन्होंने अपने पिता के नाम से खुद को अलग कर लिया है।
इस पर क्लिक करके देखें पूरी वीडियो :-
आपको बता दें कि सीएम भगवंत मान की पहली पत्नी से दो बच्चे हैं। एक बेटा दिलशान सिंह और दूसरी बेटी सीरत कौर। मार्च 2022 में जब भगवंत पंजाब के सीएम बनें थें तब उनके शपथ ग्रहण में दोनां भाई बहन शामिल हुए थें। दिलशान और सीरत दोनों ही अमेरिका में अपनी मम्मी के साथ रहते हैं। भगवंत मान का उनकी पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर से साल 2015 में ही तलाक हो गया था। इसके बाद इंद्रप्रीत अपने दोनों बच्चों के साथ अमेरिका जाकर बस गई थीं। उधर भगवंत मान भी पत्नी से तलाक के बाद अकेले मोहाली में रहने लगे थें।
इसी साल मार्च के महीने में सीरत कौर को खालिस्तानी कट्टरपंथियां द्वारा धमकी भी दी गई थी। ये तत्व अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस द्वारा हुई कार्रवाई से भड़के हुए थें।
सीरत कहती हैं कि वो और उनकी मम्मी आज तक चुप रहीं तो उन्हें यानी भगवंत मान को लगता है कि हमारी चुप्पी हमारी कमजोरी है। उन्हें ये समझ लेना चाहिए कि हमारे चुप रहने की वजह से ही वो इस ओहदे पर बैठे हुए हैं।


