Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

सुभाष चंद्रा ने केजरीवाल पर मानहानि का मुकदमा ठोंका, कोर्ट ने नोटिस भेजा

Sheetal P Singh : सुभाष चन्द्रा ‘जी’ टेलिविज़न के विभिन्न अवतारों के मालिक हैं। इसके अलावा इनके तरह तरह के बिज़नेस हैं! पता चला कि उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र हरियाणा और कुछ अन्य जगहों पर इनकी कंपनियाँ बड़ी सड़कों के निर्माण का काम भी करती हैं जो आजकल की मंदी के दौर में दुधारू गाय है! वे ख़बरों के जरिये ब्लैकमेल के एक आरोपी भी हैं पर देश के उन समर्थ लोगों में हैं जिन्हे क़ानून पकड़ने से पहले परिभाषा बदल लिया करता है!

कहावत है कि पैसा मेहनत / ईमान / नैतिकता से नहीं कमाया जाता! सुभाष जी के पास बहुत पैसा है! फ़िलहाल केजरीवाल ने इन्हें वह कह दिया था जो मैं इस पोस्ट में नहीं कह रहा हूँ! आज उस अदालत ने जो इनको ब्लैकमेल के मामले में सीखचों के पीछे न ठेल पाई , इनकी मानहानि करने के आरोप में केजरीवाल को नोटिस कर दिया है। केजरीवाल हमारी आपकी तरफ़ से बहुत से ऐसे लोगों की मानहानि करते रहते हैं जिनको हम भी गरियाना चाहते हैं पर बचते हैं, जेल तक जा चुके हैं, फिर जा सकते हैं, डरते नहीं, ज़िद्दी हैं…. वे केजरीवाल जो हैं!

वरिष्ठ पत्रकार और ‘आप’ नेता शीतल पी. सिंह की एफबी वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन