Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सांसद ललन सिंह ने दैनिक जागरण सहित दो न्यूज चैनलों को भेजा लीगल नोटिस!

लोकसभा सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने दो टीवी चैनल सहित एक अखबार को लीगल नोटिस भेजा है. इन तीनों संस्थानों पर उनके खिलाफ भ्रामक खबर प्रसारित करने को लेकर आरोप है.

बताया जा रहा है कि इन संस्थानों ने लगातार ललन सिंह की कुर्सी जाने सम्बंधी और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को सीएम बनाने जैसी खबरें प्रसारित की थीं. इसे लेकर ललन सिंह खासे खफा हुए थे. ललन सिंह की इस नाराजगी के बाद उनके अधिवक्ता राजेश कुमार की तरफ से लीगल नोटिस भेजा गया है.

दैनिक जागरण को भेजी गई नोटिस में चेयरमैन महेंद्र मोहन गुप्ता, संपादक विष्णु प्रकाश त्रिपाठी, लोकल एडिटर प्रदीप कुमार शुक्ला, विष्णु प्रकाश त्रिपाठी एडिटर बिहार/बंगाल, आलोक मिश्रा लोकल एडिटर बिहार व संजय गुप्त चीफ एडिटर पटना समेत कुल 6 नाम दर्ज हैं.

दूसरी नोटिस रिपब्लिक न्यूज नेटवर्क के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी के नाम भेजी गई है. जो उनके नोएडा व मुंबई ऑफिस के पते पर भेजी गई है.

तीसरी नोटिस आज तक के चेयरमैन/डायरेक्टर अरूण पुरी, एंकर चित्रा त्रिपाठी व लोकल ब्यूरो चीफ पटना रोहित कुमार के नाम भेजी गई है. नोटिस में 29 दिसंबर 2023 को भ्रामक खबर दिखाने का जिक्र है, जिसके एवज में यह नोटिस भेजी गई है. नीचे देखें नाम व नोटिस की प्रति…

मूल खबर.. अखबार और पत्रकार पर मानहानि का केस दायर करेंगे ललन सिंह

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन