Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

अखबार और पत्रकार पर मानहानि का केस दायर करेंगे ललन सिंह

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से विदाई को लेकर राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह मीडिया पर खासे नाराज़ हैं। उन्होंने एक अखबार पर मानहानि का मुकदमा दायर करने का फैसला लिया है।

आपको बता दें कि कई मीडिया संस्थान ये खबर लगातार चला रहे थें कि ललन सिंह राजद नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का प्रयास कर रहे थें। इस वजह से ललन सिंह की कुर्सी चली गई।

एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ललन सिंह ने इस खबर पर आपत्ति जताई है और कहा है कि एक अख़बार में उनके संबंध में एक फर्जी ख़बर प्रकाशित की है। खबर में बताया गया है कि 20 दिसंबर को एक मंत्री के कार्यालय में दर्जन भर विधायकों की बैठक हुई थी और उसमें उनके (ललन सिंह) के शामिल होने की बात कही गई है। इसमें जेडीयू की टूट की प्रक्रिया पर भी चर्चा की गई है। यह खबर पूर्णतः झूठी और भ्रामक है।

ललन सिंह ने इसे अपनी छवि को धूमिल करने का प्रयास बताया है। उनके अनुसार उक्त अखबार ने जान बूझ कर उनकी छवि को धूमिल करने के लिए इस प्रकार की खबर छापी है। ये खबर उनके और नीतीश कुमार के 37 सालों के संबंध पर भी प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है।

ललन सिंह का कहना है कि मैंने अपने संसदीय क्षेत्र पर अधिकांश समय देने के लिए अपनी इच्छा और नीतीश कुमार की सहमति से यह पद छोड़ा है। इस तरह की खबर छापने के लिए मैं संबंधित अखबार को कानूनी नोटिस दूंगा और छवि धूमिल करने के प्रयास के लिए मानहानि का मुकदमा करूंगा।

जब हमने इस खबर की पड़ताल की तो हमें इससे संबंधित एक स्क्रीन शॉट मिला जिस पर दावा किया जा रहा था कि ललन सिंह के बारे में भ्रामक खबर प्रकाशित करने वाला अखबार ” दैनिक जागरण ” है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. शैलेश

    January 1, 2024 at 5:26 pm

    जब पकड़ी गई चोरी जब बिलबिलाने लगे लल्लन सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन