Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

हमला करने वाले भाजपा नेता पर कार्रवाई चाहता है जी न्यूज संवाददाता!

त्तीसगढ़ के सरगुजा में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम विष्णु देव साय की मौजूदगी में Zee MP-CG के संवाददाता सुशील कुमार बखला मामले में ताजा जानकारी ये है कि भाजपा नेताओं की तरफ से माफी मांगी गई है. साथ ही सूरजपुर जिला भाजपा अध्यक्ष द्वारा आरोपी नेता पर कार्रवाई का भरोसा दिया गया है.

वहीं, मामले में पत्रकार द्वारा गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी. जिसमें थाना प्रभारी प्रदीप जॉन लकड़ा ने कहा कि, ‘पीड़ित द्वारा दिया गया बयान दर्ज कर दिया गया है और बयान के आधार पर जांच की जाएगी. उसके बाद ही आरोपी पर FIR दर्ज की जाएगी.’

बता दें कि सरगुजा संभाग में आयोजित बीजेपी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह के आयोजन में सूरजपुर जिले के पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय कुमार अज्जू द्वारा, जी संवाददाता को भद्दी-भद्दी गालियां देकर मारपीट की गई थी.

इस घटना के दूसरे दिन सर्किट हाउस, अंबिकापुर में मंगलवार 9 जनवरी की शाम 8:00 बजे सूरजपुर जिले के भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल सरगुजा, जिला मीडिया प्रभारी संतोष दास सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में पत्रकार के ऊपर हमला करने वाले नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय कुमार अज्जू की तरफ से जी संवाददाता से माफी मांगी गई है.

साथ ही सूरजपुर जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि, ‘आने वाले दो-तीन दिनों में पत्रकार पर हमला करने वाले भाजपा पदाधिकारी के ऊपर संगठन कार्रवाई करेगा.’

इस सिलसिले में जी न्यूज संवाददाता सुशील बखला ने भड़ास से हुई बातचीत में कहा कि, ‘हम चाहते हैं कि भाजपा पदाधिकारी के ऊपर संगठन के द्वारा कार्रवाई की जाए. साथ ही पुलिस के द्वारा जल्द से जल्द थाने में एफआईआर दर्ज हो.’

उन्होंने बताया कि, ‘उनके चैनल द्वारा इस खबर को प्रमुखता से दिखाया गया है. इसके अलावा जिले का पत्रकार संगठन भी उनके साथ खड़ा है.’

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जी न्यूज के संवाददाता से भाजपा नेता ने की मारपीट

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1745035821143728261?t=9M_jAfk3k6KrbQq5PMCOmA&s=08

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन