Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जी न्यूज के संवाददाता से भाजपा नेता ने की मारपीट

त्तीसगढ़ के सरगुजा में एक निजी टीवी चैनल के पत्रकार द्वारा भाजपा के पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराने का मामला सामने आया है. मामले में गांधीनगर पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है.

दरअसल, प्रदेश के सीएम विष्णु देव साय एक दिवसीय दौरे पर सरगुजा पहुंचे थे. यहां सरगुजा संभाग के बीजेपी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह का कार्यक्रम था. आयोजन समाप्ति के बाद सीएम मीडिया कर्मियों से रूबरू होने वाले थे. पत्रकारों के लिए बाकायदा अलग से स्टेज बनाया गया था.

इसी दौरान जी न्यूज MP-CG के संवाददाता सुशील कुमार बखला ने भाजपा के पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय कुमार अज्जू को स्टेज के बगल से हट जाने को कहा. आरोप है कि वहां से हटने की बजाय अज्जू ने पत्रकार को गंदी-गंदी गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी.

मामले में खास बात ये है कि सीएम कार्यालय कवर करते रहे पत्रकार सुशील बखला आदिवासी समुदाय से हैं और सीएम साय भी आदिवासी समुदाय से आते है.

इस मसले पर CG Post के संपादक मनीष कुमार भड़ास से कहते हैं, ‘जब से आदिवासी मुख्यमंत्री बना है तब से आदिवासियों पर अत्त्याचार बढ़ गया है, हसदेव क्षेत्र में जंगल की कटाई, आदिवासियों पर पुलिसिया अत्याचार के बीच आदिवासी समुदाय के पत्रकार से मारपीट. चुंकि मारने वाला अग्रवाल है और अम्बिकापुर का विधायक भी राजेश अग्रवाल, इसलिए मारवाड़ी लोगों का हौसला बढ़ गया है.’

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन