Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

कलेक्टर साहब.. भाजपा के कार्यक्रम में पत्रकारों को सुरक्षा की गारंटी दीजिए!

छत्तीसगढ़ के पत्रकारों ने कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपकर भाजपा के कार्यक्रमों में सुरक्षा की गारंटी मांगी है. पत्रकारों का कहना है कि, ‘बीजेपी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा पत्रकार के साथ हुई मारपीट प्रकरण के बाद यदि भाजपा का कोई कार्यक्रम होता है तो उसमें सुरक्षा की गारंटी दी जाए.’

सुरक्षा मांगने वाले सभी पत्रकार सरगुजा संभाग के सूजरपुर जिले के हैं. 

बता दें कि सरगुजा में बीती 8 जनवरी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यक्रम में जी न्यूज के पत्रकार सुशील कुमार बखला से भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल उर्फ अज्जू ने मारपीट की थी. मामले के दो दिन बाद में उन्होंने बंद कमरे में पत्रकार से माफी मांग ली. 

वहीं, पीड़ित पत्रकार लगातार कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर अड़ा हुआ है. प्रकरण को लेकर पत्रकारों में नाराजगी है. पत्रकार के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार को लेकर सरगुजा के सभी पत्रकार निंदा कर रहे हैं.

हमला करने वाले भाजपा नेता पर कार्रवाई चाहता है जी न्यूज संवाददाता!

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जी न्यूज के संवाददाता से भाजपा नेता ने की मारपीट

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन