Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

4पीएम वाले संजय शर्मा के बारे में दो बड़ी सूचनाएं!

लखनऊ में 4पीएम वाले संजय शर्मा से मुलाकात!

संजय शर्मा को लेकर दो बड़ी सूचनाएं हैं. उन्होंने अपने आफिस का विस्तार करते हुए लखनऊ में एक नया आफिस खोल लिया है. यूट्यूब चैनल का काम बढ़ने के कारण उन्हें नया आफिस खोलना पड़ा जहां दर्जन भर से ज्यादा लोग कार्यरत हैं. कई राज्यों के यूट्यूब चैनल और अखबार का संचालन अब काफी बड़ा प्रोजेक्ट बन गया है.

इसी कारण 4पीएम वाले संजय शर्मा भी अब बड़ा नाम हो चुके हैं. संजय की पहचान देशव्यापी है. उनको जानने पहचानने वाले देश के हर कोने में मिल जाएंगे. वे न तो टीवी के बड़े चेहरे थे और न ही किसी मीडिया घराने के प्रिय पात्र रहे हैं. बदायूं की धरती से उपजे और एक सामान्य नौजवान की तरह सपने देखने वाले संजय शर्मा आज अपने जिद और जुनून से देश की तेवरदार मीडिया की परंपरा के चमचमाते सितारे हैं. लखनऊ में संजय के 4पीएम समूह का दो दो नहीं बल्कि तीन तीन आफिस है. घर के भीतर भी उन्होंने खुद के लिए एक स्टूडियो बनवा रखा है. इसके अलावा दो अलग अलग आफिसों में दर्जनों लोग कार्यरत हैं.

लखनऊ के अपने साथी विनीत बिसेन के साथ मैं पहले वरिष्ठ पत्रकार गिरीश मिश्र जी के यहां गया. वहां से बगल में ही स्थित संजय शर्मा जी के 4पीएम वाले आफिस पहुंचा जहां संजय भाई मुस्तैद बैठे दिखे. ओशो रजनीश की बड़ी तस्वीर अपनी केबिन में लगाए संजय शर्मा जी ने पूरा आफिस घुमाया. अपनी टीम के उन साथियों से भी मिलाया जो आप तक 4पीएम के वीडियोज और अखबार पहुंचाते हैं. इनकी पर्दे के पीछे बड़ी भूमिका रहती है.

इसके बाद हम लोग संजय जी के साथ उनके दूसरे वाले आफिस पहुंचे जहां दर्जन भर से ज्यादा लोग काम करते दिखे. यहां हम लोगों का स्वागत टीम लीडर पत्रकार प्रियंका जी ने किया. प्रियंका दिल्ली में कई चैनलों में काम कर चुकी हैं और अब शादी के बाद लखनऊ में शिफ्ट होने पर 4पीएम के साथ जुड़ गई हैं.

संजय जी के सभी आफिसों और अपने घर में स्टूडियो है. कुल तीन स्टूडियो के जरिए वे अपना काम करते हैं. वे कितना काम करते हैं, इसका अंदाजा बस इससे लगा सकते हैं वे केवल नींद में काम नहीं करते अन्यथा वे जगे हैं तो अपने काम में बिजी हैं. इतने बिजी शिड्यूल में वे आने वालों से मिलते जुलते हैं, घर-परिवार को भी वक्त देते हैं. पर उन्हें मलाल है कि उनकी सोशल लाइफ जीरो हो गई है. कहीं भी आना जाना बंद हो गया है. सोते जागते उठते बैठते 4पीएम ही उनके एजेंडे में रहता है.

तेवरदार पत्रकारिता, सत्ता विरोधी पत्रकारिता और सच की पत्रकारिता करने के कारण संजय शर्मा को सिस्टम ने तरह तरह से प्रताड़ित किया लेकिन इस आदमी ने चूं तक नहीं किया. वे डंके की चोट पर अपना काम जारी रखे हुए हैं. संजय के वीडियोज को लाखों व्यूज हासिल होते हैं. उनका डिजिटल चैनल देश के टॉप थ्री चैनलों में शुमार होता है. वे लखनऊ में बैठकर दिल्ली वालों से आगे निकल गए.

संजय शर्मा प्रेरणा हैं, रोल मॉडल हैं. जिद, जुनून और सच कहने का माद्दा हो तो एक दिन आपको मंजिल मिल ही जाती है. आपकी पहचान बन ही जाती है.

संजय शर्मा को लेकर दूसरी सूचना ये है कि वे जल्द ही कुछ वर्षों में आस्ट्रेलिया शिफ्ट होने वाले हैं. इस चर्चा को लेकर जब संजय शर्मा से सवाल पूछा तो वे मुस्करा कर रह गए. उन्होंने बाद में बस इतना कहा कि जीवन में बदलाव को स्पेश देते रहना चाहिए. आज के डिजिटल दौर में दूरियों का कोई मतलब नहीं रह गया है. जिसे जहां अच्छा लगे, वहां से काम करे. फिलहाल इस साल तो कहीं शिफ्ट करने की योजना नहीं है. इसके आगे की बात आगे देखेंगे.

देखें ये संबंधित वीडियो-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन