Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर के इस अस्पताल में आयुष्मान कार्ड की औकात जानिए!

गोरखपुर : आयुष्मान कार्ड पर पाँच लाख के इलाज का मुफ्त सरकारी दावे की हवा गोरखपुर के अस्पताल ही निकाल दे रहे हैं। एक मरीज अपना आपरेशन कराने गोरखपुर के नेशनल हॉस्पिटल में भर्ती हुआ। इलाज और दवा के नाम पर उससे पैसे वसूले जाने लगे और अभी और पैसों की मांग की जा रही है।

देखें पीड़ित का अप्लीकेशन-

मरीज के परिजन अपना मरीज अस्पताल में छोड़ कर अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं और अधिकारी अस्पताली रसूख के आगे नतमस्तक हैं। सुनने में आया है कि मौके पर पहुँचे कुछ पत्रकारों ने भी अपना फर्ज बखूबी निभाया और अस्पताल प्रबंधन का आतिथ्य स्वीकार करते हुए खबर दबा दी गयी।

गोरखपुर के स्वास्थ्य विभाग की अकर्मण्यता और भ्रष्टाचार का तो यह एक मात्र उदाहरण है। यहाँ तो जितना गहराई डूबकर देखेंगे उतना ही ज्यादा कीचड़ से सना और बजबजाता हुआ सिस्टम दिखाई देगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन