Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

युवा बिजनेस जर्नलिस्‍ट धर्मेंद्र चौधरी ने इंडिया टीवी को कहा अलविदा, यूसी न्‍यूज में निभाएंगे बड़ी जिम्‍मेदारी

स्‍टार न्‍यूज (एबीपी न्‍यूज) से पत्रकारिता में प्रवेश करने वाले युवा बिजनेस पत्रकार धर्मेंद्र चौधरी ने इंडिया टीवी को अलविदा कह दिया है। यहां करीब डेढ़ साल तक काम करने के बाद अब वह चीन की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ग्रुप की यूसी न्‍यूज में कंटेंट ऑपरेशन स्‍पेशलिस्‍ट (न्‍यूज एडिटर, बिजनेस) के तौर पर अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। यूवी और पीवी लाने में माहिर माने जाने वाले धर्मेंद्र ने इंडिया टीवी की बिजनेस वेबसाइट इंडिया टीवी पैसा को सफलतापूर्वक लॉन्‍च करवाया और उसे नई ऊंचाईयों पर पहुंचाने में अपनी अहम भूमिका निभाई।

इससे पहले वे दैनिक भास्‍कर ग्रुप की बिजनेस वेबसाइट मनी भास्‍कर डॉट कॉम की लॉन्चिंग टीम के अहम सदस्य थे। मनी भास्‍कर में उन्‍होंने डेढ़ साल काम किया। उनके कार्यकाल के दौरान मनी भास्‍कर भारत में बिजनेस की तीसरी सबसे बड़ी वेबसाइट बनी। डिजिटल मीडिया से पहले धर्मेंद्र इले‍क्‍ट्रॉनिक मीडिया में करीब चार साल तक काम कर चुके हैं। उन्‍होंने इंडिया न्‍यूज में साढ़े तीन साल तक प्रोड्यूसर के तौर पर जिम्‍मेदारी निभाई। इस दौरान उन्‍होंने रियल एस्‍टेट, ऑटो, कमोडिटी, बजट पर कई सफल प्रोग्राम बनाए। इतना ही नहीं भारत के पहले ऑनलाइन कमोडिटी न्‍यूज चैनल मार्केटटाइम्‍स टीवी डॉट कॉम को लॉन्‍च कराने में भी महत्‍वपूर्ण योगदान रहा है। बिजनेस के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्‍हें कई पुरस्‍कार भी प्राप्‍त हो चुके हैं।

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में ट्रेनी के तौर पर स्‍टार न्‍यूज के साथ की थी। इसके बाद उन्‍होंने इंडिया न्‍यूज में बतौर प्रोड्यूसर ज्‍वॉइन किया। वे यहां 2014 तक रहे। मई 2014 से सितंबर 2016 तक मनीभास्‍कर डॉट कॉम में काम किया। अक्‍टूबर 2015 से मई 2017 तक इंडिया टीवी में कार्यरत रहे। धर्मेंद्र ने मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी फरीदाबाद से पत्रकारिता की मास्‍टर डिग्री हासिल की है और वे तेजी से सफलता की नई ऊंचाईयों को छू रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन