Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

इन दो लेडीज पत्रकारों का नया ठिकाना बना ZEE समूह, देखें कौन कहां शिफ्ट हुआ

न्यूज एंकर स्मिता रिशाल सिंह ने जी बिजनेस के साथ नई पारी शुरू की है. जी बिजनेस में उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर एंकर ज्वाइनिंग ली है.

बता दें कि स्मिता इंडिया डेली लाइव में इसी पोजीशन पर कार्यरत थीं, जहां से वे जी बिजनेस गई हैं. मूलरूप से बलिया यूपी की रहने वाली स्मिता बिहार में पढ़ी-लिखी हैं.

टीवी मीडिया में करीब 9 वर्ष का अनुभव रखने वाली स्मिता ने इस साल की शुरूआत में ही डेली लाइव ज्वाइन किया था. इससे पहले वे सीएनबीसी आवाज में थीं. इंडिया न्यूज से करियर की शुरूआत कर सहारा समय, ZEE बिहार- झारखंड इत्यादि चैनलों में कार्यरत रही हैं.


जी समूह से दूसरी खबर प्रगति देशमुख को लेकर है. प्रगति को जी स्टूडियो में बतौर कंटेंट हेड नियुक्त किया गया है. उन्हें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का लगभग 20 वर्षों का अनुभव है.

प्रगति ने जी5 के लिए कई सफल कार्यक्रमों को लीड किया है. जिसने प्लेटफार्म पर दर्शकों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़त दिलाई थी. उनके कंटेंट निर्माण, रचनात्मकता और उत्कृष्टता ने इंडस्ट्री में अलग मानक स्थापित किए हैं.

प्रगति ने कंटेंट प्रोडक्शन और स्टोरीटेलिंग में अपनी नई तकनीक को लेकर कई अवार्ड हासिल किए हैं.

बता दें कि जी स्टूडियो अलग-अलग एज ग्रुप के कार्यक्रमों का कंटेंट निर्माता है. जिसमें प्रगति देशमुख के नेतृत्व में इनोवेटिव कंटेंट और स्ट्रैटजी को लेकर आगे बढ़ने पर माइंड सेट किया जाएगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन