Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

PIB और सूचना प्रसारण मंत्रालय ने एक दर्जन यूट्यूब चैनल्स को दी चेतावनी, देखें लिस्ट

प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (I&B) ने मिलकर एक दर्जन यूट्यूब चैनल्स को चेतावनी जारी की है. चेतावनी के साथ ही इनके नाम भी जारी किए गए हैं, जो नीचे पढ़े जा सकते हैं.

इस मसले पर पीआईबी का कहना है कि, 60 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर्स और 13 लाख व्यूज वाले यूट्यूब चैनल ‘ऑल पालिटिक्स न्यूज92’ ने फर्जी खबर पब्लिश की थी, कि लोकसभा चुनाव के दौरान ईवीएम के दुरुपयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री पद पर नरेंद्र मोदी की नियुक्ति को खारिज कर दिया है. इस खबर के अलावा चैनल पर अन्य कंटेंट भी भ्रामक पाया गया.

इसके अलावा ‘न्यूज फेयर’ नामक चैनल ने इस तरह की फर्जी खबरें चलाईं कि लोकसभा चुनाव दोबारा कराए जाएंगे. इस चैनल के 1.4 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं.

पीआईबी द्वारा जिन अन्य यूट्यूब चैनलों को अलर्ट जारी किया गया है, वे लोकसभा चुनाव और भारत सरकार द्वारा स्टार्ट की गई योजनाओं के बारे में भ्रामक जानकारी दिखा, चला रहे थे. इन सभी चैनलों की सब्सक्राइबर्स संख्या काफी अधिक है.

ये चैनल चेतावनी में शामिल
जिन 12 यूट्यूब चैनलों को चेतावनी दी गई उनमें ऑल पालिटिक्स न्यूज92, न्यूज फेयर, ए एम न्यूज वाईटी, न्यूज सेक्टर, न्यूज वेव, मीडिया तक, वाईटी न्यूज नेटवर्क, ऑनलाइन जॉब, सरकारी खबर, केएल ऑनलाइन स्टडी, नीति ज्ञान फॉर यू और अखणंड न्यूज शामिल हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन