Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

बिहार पुलिस का मीडिया PR संभालेंगे पत्रकार संजीत मिश्रा

गभग दो दशक तक विभिन्न अखबारों में सीनियर पदों पर काम करने के बाद पटना के पत्रकार संजीत मिश्रा अब बिहार पुलिस का मीडिया-पीआर देखेंगे। पत्रकारिता के बाद अब बिहार पुलिस हेडक्वार्टर स्थित सोशल मीडिया सेंटर में मीडिया मॉनिटरिंग और मीडिया रिलेशन का काम करेंगे। हिंदुस्तान, प्रभात खबर और दैनिक जागरण में वरीय पदों पर रह चुके संजीत ने कुछ साल तक वर्ल्ड बैंक के एक एजुकेशन प्रोजेक्ट पर भी काम किया है।

चार लोकसभा चुनाव, पांच बार बिहार विधानसभा चुनाव तथा एक बार आंध्रप्रदेश विधानसभा चुनाव में रिपोर्टिंग कर चुके संजीत को पॉलिटिकल के अलावा फिल्म, समाज, हेल्थ व तकनीक में भी गहरी रुचि रही है। बॉलीवुड, टीवी व भोजपुरी कलाकारों से भी इनके अच्छे संबंध रहे हैं।

2004-05 में हिंदुस्तान मुजफ्फरपुर से अपना करियर शुरू करने वाले संजीत हैदराबाद के लीडिंग हिन्दी डेली ‘स्वतंत्र वार्ता’ में भी काम कर चुके हैं। इसके बाद ‘दैनिक जागरण-आईनेक्स्ट’ पटना की लॉन्चिंग टीम के सदस्य रह चुके संजीत मिश्रा ने इस संस्थान में आठ साल तक अपना योगदान दिया। इसके बाद वे ‘प्रभात खबर’ में ‘लाइफ इंचार्ज’ और ‘दैनिक जागरण’ धनबाद में सिटी इंचार्ज की भूमिका निभा चुके हैं।

मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले संजीत मिश्रा ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से की है। इन्होंने जर्नलिज्म के अलावा ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट में भी पीजी डिप्लोमा किया है। पत्रकारिता के साथ साथ ये सामाजिक कार्यों से भी जुड़े रहते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. रागिनी

    August 3, 2024 at 5:33 pm

    तभी समझी कि आजकल बिहार और बाहर के अखबारों और वेबसाईट में भी बिहार पुलिस की पाज़िटिव खबरें क्यों छप रही हैं। बिहार पुलिस काम भले नहीं करे पाज़िटिव फेस बनाने में मशगूल है, तभी पत्रकारों को यह जिम्मा दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन