Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

आंध्र प्रदेश में ब्लॉक किए गए न्यूज चैनल्स तत्काल बहाल किए जाएं- हाईकोर्ट

दिल्ली हाई कोर्ट ने ब्लॉक किए गए उन सभी न्यूज चैनलों को तत्काल बहाल करने का आदेश दिया है, जिन्हें लेकर आंध्र प्रदेश की नव नियुक्त सरकार पर कथित तौर पर दबाव बनाकर बंद कराए जाने के आरोप लग रहे थे.

नेशनल ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन ने आदेश की सराहना करते हुए कहा कि, “आंध्र प्रदेश में न्यूज चैनलों के एकतरफा और अवैध ब्लैकआउट को संबोधित करने वाला ऐतिहासिक आदेश, फ्रीडम ऑफ स्पीच के मौलिक सिद्धांतों को पुष्ट करता है, जो हमारे लोकतांत्रिक समाज का बेस हैं.”

बता दें कि आंध्र प्रदेश में 6 जून 2024 से टीवी9 तेलुगु, 10टीवी, साक्षी टीवी, एनटीवी समेत कुछ अन्य न्यूज चैनलों का प्रसारण बंद करा दिया गया था. विपक्ष द्वारा टीडीपी पर इसका आरोप लगाकर, इसे प्रेस की आजादी पर हमला बताकर कड़ी आलोचना की गई थी.

हाईकोर्ट ने सोमवार को अपने आदेश में प्रभावित न्यूज चैनलों को तत्काल बहाल करने का आदेश दिया है. हालांकि इससे पहले टीवी9 ने हाईकोर्ट में कहा था कि इस तरह की कार्रवाई अवैध थी और ट्राई द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों के साथ हस्ताक्षरित इंटरकनेक्शन समझौते के खिलाफ थी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन