आज ‘वर्ल्ड ड्रग्स डे’ है. दुनिया भर में तमाम लोग आज टीवी, अखबारों, समाचार वेबसाइटों और अन्य सोशल मीडिया माध्यमों पर नशामुक्ति व नशा न करने जैसी बातें करते मिलेंगे. लेकिन इसके पीछे का जो पूरा एक इकोसिस्टम, एक मायाजाल बुना हुआ है उस तरफ किसी का ध्यान नहीं जाता या जाने नहीं दिया जाता.
टीवी चैनलों और अखबारों में भी आपको इस तरह की चर्चाएं-बहसें कम ही मिलती हैं. ज्यादा से ज्यादा मिलेगा तो फलां जगह दो-चार तस्कर अरेस्ट.. वगैरा-वगैरा. ड्रग्स तस्करी के पीछे की जो मूल वजह है उस वजह पर बहुत कम लोग बोलते मिलते हैं.
ऐसे में भारत एक्सप्रेस की सीनियर एंकर और क्राइम ब्यूरो हेड मिताली चंदोला ने जो साहसिक शो बनाया है उसके लिए वे सराहना की हकदार हैं.
भड़ास4मीडिया से हुई बातचीत में मिताली कहती हैं, “हमने इस शो में नार्को आतंकवाद और नार्को व्यापार के रास्तों को लेकर खासतौर पर बात उठाई है. ‘ड्रग – रूट’ नाम से बने इस शो में मिताली ने बड़ी बेबाकी से भारत के पड़ोसी मुल्कों द्वारा कैसे तस्करी के जरिए नशा भेजकर देश को खोखला बनाने की साजिश का पर्दाफाश किया है. डेथ ट्रायंगल क्या है? कैसे हमारे बीएसएफ के जवान तस्करों से मोर्चा लेते हैं, क्या परेशानी आती है? बॉर्डर पर कैसे ड्रोन से सप्लाई होती है, कैसे यह अरबों की ड्रग्स इंडस्ट्री के रूप में सालों से खड़ी है, कैसे श्रंखलाबद्ध इसका काम होता है और बँटवारा भी! कार्यक्रम के जरिए पूरे भारत से ड्रग्स के खिलाफ अभियान चलाने का आह्वान किया गया है.”
मिताली आगे बताती हैं कि, “ड्रग्स के खिलाफ चैनल के लिए किए गए इस खास शो में प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, डीजी बीएसएफ नितिन अग्रवाल, एनसीबी के पूर्व डायरेक्टर, समीर वानखेड़े, फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. आदर्श मथाली, फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार, एक्टर सोनू सूद, आईजी मिलिंद डुबरे, जौनपुर के एसएसपी, अजय पाल शर्मा व कुछ अन्य अभिनाताओं, एडवोकेट्स के बयानों को शामिल किया गया है. कार्यक्रम भारत एक्सप्रेस पर आज दोपहर तीन बजे के आस-पास प्रसारित होगा.”
नीचे देखें खास शो ‘ड्रग्स रूट’ का प्रोमो…


