Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मयंक के बाद नेटवर्क18 के युवा पत्रकार स्वप्निल की साँसें भी धोखा दे गईं!

युवा पत्रकार स्वप्निल भदौरिया के निधन हो जाने की बुरी खबर सामने आ रही है. 27 साल के प्रतिभावान जर्नलिस्ट स्वप्निल न्यूज18 के नोएडा मुख्यालय में कार्यरत थे.

उनके साथी पत्रकार ने भड़ास को स्वप्निल के निधन की जानकारी दी है. बताया जा रहा है कि स्वप्निल के शरीर के मल्टीपल ऑर्गन्स ने काम करना बंद कर दिया था. 21 से 24 जून, 2024 तक उनका मेट्रो हॉस्पिटल में इलाज चला. यहाँ से उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में रेफर कर दिया गया था.

सर गंगाराम हॉस्पिटल में इलाज के दौरान देर रात स्वप्निल की साँसों ने उनका साथ छोड़ दिया.

आज तक में असिस्टेंट प्रोड्यूसर रहने के बाद स्वप्निल ने साल 2022 तक इंडिया टीवी और 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे थे. अपने इस छोटे से करियर में स्वप्निल ने बड़े मीडिया हाउसों के साथ काम करते हुए अच्छी पहचान बनाई थी.

बता दें कि पिछले कुछ समय से मीडिया इंडस्ट्री से जुड़े युवा साथियों के आकस्मिक निधन की सूचनाएं सामने आ रही हैं. अभी कुछ ही दिन गुजरे हैं, जब साथी मयंक सक्सेना पत्रकारिता और एक्टिविज्म जगत को अलविदा कह गए. यह क्यों हो रहा है? हम सबके सामने सवाल तो बड़ा है लेकिन इसका जवाब कौन तलाशेगा यह यक्ष प्रश्न की तरह बनकर खड़ा हो गया है! क्योंकि जिसके पास जवाब तलाश करने की जिम्मेदारी है वह सब सरकार गिराने, बनाने और गड़े मुर्दे उखाड़ने में व्यस्त हैं.


बिलाल एम जाफ़री-

तुम्हें इतनी जल्दी नहीं जाना था स्वप्निल भदौरिया भाई. बहुत काम करना था तुम्हें. तुम ख़ुद ही बताओ 27 साल कोई उम्र होती है सब को छोड़ जाने की? नहीं न? फिर? लेकिन तुम छोड़ गए और सब को उदास कर गये. छोटे भाई ईश्वर तुम्हारी आत्मा को स्वर्ग में स्थान और घर वालों को इस दुःख को सहने की शक्ति दे.

ये भी पढ़ें…

पत्रकार, रंगकर्मी और एक्टिविस्ट मयंक सक्सेना की मौत हो गई!

आज तक के पत्रकार अमित श्रीवास्तव का हार्ट अटैक से निधन

लोकसभा वोटिंग की कवरेज कर रहे ‘आज तक’ के पत्रकार का हार्ट अटैक से निधन

पत्रकार पीयूष दाधीच का हार्च अटैक से निधन!

स्वतंत्र भारत के ब्यूरो चीफ का युवावस्था में हार्ट अटैक से निधन

रोहित सरदाना, विकास शर्मा और अब मयंक सक्सेना, दिल ने साथ देने से मना कर दिया!

अभी कुछ और भी मयंक लाइन में लगे हैं!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन