Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

पत्रकार पीयूष दाधीच का हार्च अटैक से निधन!

चुरू के 42 वर्षीय पत्रकार पीयूष दाधीच का हार्ट अटैक से निधन होने की सूचना है. दाधीच के निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर है.

जिले के प्रतिभा नगर निवासी पीयूष दैनिक भास्कर, राजस्थान पत्रिका समेत विभिन्न समाचार पत्रों में काम कर चुके थे. उनकी दो बेटियां हैं.

परिवार के मुताबिक सुबह उन्हें अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ असहजता महसूस हुई, जिसके बाद वे अस्पताल पहुंचे. अस्पताल में उपचार के दौरान अचानक हृदय गति रूकने से उनका निधन हो गया.

सोमवार शाम प्रतिभा नगर स्थित घर से उनकी अंतिम यात्रा निकली. निधन की सूचना मिलते ही पद्मभूषण देवेंद्र झाझड़िया, विधायक हरलाल सहारण सहित तमाम पत्रकार उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन