Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

MLA बेदीराम की वायरल हिस्ट्रीशीट आँखों में बिना आईड्रॉप डाले दिख रही.. सरकार!

भाजपा की सहयोगी पार्टी सुभासपा के विधायक बेदीराम (MLA Bediram) का एक और कच्चा चिट्ठा निकलकर सामने आया है. यह उसकी हिस्ट्रीशीट है. साफ-साफ शब्दों में नजर आ रहा है. शीट में विधायक बेदीराम का नाम, बाप का नाम, उम्र, पता यहां तक कि भट्ठा-पट्टा सब दर्ज है.

इसमें ताज्जुब इस बात का है कि बेदीराम के एक के बाद एक कई कारनामें सामने आ रहे हैं, लेकिन विधायक जी का कोई रोंया भी नहीं हिला पा रहा है. अब जो हिस्ट्रीशीट इंटरनेट पर वायरल हुई है वह प्रदेश की जनता को आँखों में बिना कोई आईड्रॉप डाले ही दिख जा रही है, बशर्ते सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, प्रदेश और केंद्र की सरकार को इस विधायक और पीले गमछे वाली पार्टी की शैतानियत नजर क्यों नहीं आई? बड़ा सवाल है!

लेकिन जब पूरे कुएँ में ही भांग मिली हो तो कोई दूसरे पर आरोप लगा भी कैसे सकता है.. कि मेरा नहीं तुम्हारा वाला आदमी कसूरवार है? तब जब सारे प्यासे एक ही कुएँ पर डिपेंड हों… सरकार!

अंडरग्राउण्ड हुआ पेपरलीक सरगना बेदीराम, योगी की सख्ती के बाद राजभर दिल्ली तलब

देखें, पेपरलीक सरगना MLA बेदीराम पर 3 राज्यों में पर्चा लीक के 9 मुकदमों का विवरण

पेपरलीक का सरगना MLA बेदीराम तो एग्जाम सिस्टम की फुल दाई-माई किए है! देखें वीडियो

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन