Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पेपरलीक का सरगना MLA बेदीराम तो एग्जाम सिस्टम की फुल दाई-माई किए है! देखें वीडियो

कन्हैया शुक्ला-

विधायक बेदीराम ने एग्जाम सिस्टम की तो दाई-माई ही कर दी. अब ऐसा शातिर विधायक अगर गाजीपुर के जखनिया सीट से मिला है तो वहां की जनता को शत-प्रतिशत सरकारी नौकरी में अप्लाई करना चाहिए, बाकी विधायक जी तो हैं ही..पेपर लीक के सर्वोसर्वा!

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी यानी राजभर की पार्टी के विधायक बेदी राम पेपर लीक मामले में पहले भी जेल का मज़ा ले चुके हैं पर पेपर लीक का सबसे बड़ा गिरोह चलाने वाला सरगना गाजीपुर का है इसपर तो गर्व होना चाहिए की एग्जाम कहीं का हो खुलेगा तो गाजीपुर में ही!

बेदी राम के ऊपर सिर्फ पेपर लीक का ही मामला नहीं बल्कि बाराबंकी में एक बड़े जमीन घोटाले का भी आरोप है. जिसकी जांच अभी चल रही है. अब बताओ इसमें योगी की क्या गलती है? राजभर को योगी जी ने तो ज्वाइन कराया नहीं था, लेकिन इस समय राजभर की पार्टी भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी दल है तो आरोप तो लगेगा ही कि सत्ता में विधायक पेपर लीक मामले का सरगना है!

सूत्रों ने बताया उसके आधार पर होनहार विधायक के होनहारी की कुंडली सुन लीजिए. ये धंधा इन्होंने गवर्नमेंट पालीटेक्निक उत्तर-प्रदेश के कालेजों में एडमिशन में सेटिंग से शुरू किया, जिसमें पालीटेक्निक कालेज के लड़कों से पेपर लीक और अभ्यर्थी के स्थान पर दूसरे बच्चों को बैठा कर परीक्षा दिलवाने का काम किया. फिर जहां पेपर छपता था वहां के किसी फोल्डर मैन को सेट करके मध्य प्रदेश के व्यापम का पेपर लीक करवाने लगा. 2009-2010 में उतर-प्रदेश में रेलवे और कई परीक्षाओं के पेपर लीक में इसके नाम आने-लगे. उसके बाद यूपी एसटीएफ ने बेदी राम को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया. 2018 में बेदीराम का पंजाब में हायर एजुकेशन के पेपर लीक मामले में भी नाम आया। और तो और ये विधायक साल 2011-12 में CG PMT में भी गिरफ्तार हो चुका है।

मतलब विधायक जी विधायक होते हुए अभी तक पेपर लीक का धंधा रेलम-रेल चला रहे हैं!

बेदी राम विधायक पर अभी कोई एक्शन नहीं हुआ है. बेदी राम के वीडियो में सुना जा सकता है की जिनके पेपर्स रद्द हो गए वो स्टूडेंट अपना पैसा वापिस मांगने आए हैं तो बेदी राम उनको हड़का रहा और बता रहा कि वो कैसे पेपर लीक और रिजल्ट बदलने का सिस्टम चलाते हैं!

बेदीराम पेपर लीक मामले में जेल भी काट चुके हैं. मौजूदा विधायक हैं पर धंधा आज भी वही कर रहे हैं. यहां पर बेदीराम के ऊपर ये फिल्मी डायलॉग सटीक बैठता है।

“अम्मी जान कहती थी कोई धंधा छोटा नहीं होता और धंधे से बड़ा कोई धर्म नहीं होता अब यही मेरा कलमा है और यही मेरा मजहब है..” फिलहाल, बेदीराम अभी पेन किलर की गोली खाकर के सो रहे हैं..!

देखें वीडियो….

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1805902918035669351?t=Q4lNwq_iazpLT7FDz8eBTQ&s=08
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन