Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

टीवी27 न्यूज चैनल के मालिक और बिल्डर एलएन मालवीय पर 400 बीसी का मुकदमा

ध्य प्रदेश की राजधानी में एक टीवी चैनल के सीएमडी पर मुकदमा दर्ज किए जाने का मामला सामने आया है. इसके अलावा मुकदमें में पीडब्ल्यूडी के पांच अधिकारियों को भी आरोपी बनाकर शामिल किया गया है.

टीवी 27 न्यूज चैनल के मालिक और चर्चित बिल्डर एलएन मालवीय पर ईओडब्ल्यू ने चार सौ बीसी का मकदमा दर्ज किया है. इस मुकदमे में पीडब्ल्यूडी के पांच अधिकारियों को मालवीय का मुकदमेवार बनाया गया है. इन अधिकारियों में सजल उपाध्याय, एमपी सिंह, नरेंद्र कुमार और आरएन मिश्रा का नाम शामिल है.

इन सभी पर आरोप है कि जबलपुर में पुल और सड़कों के निर्माण के लिए मालवीय की कंपनी एल एन इंफ्रा कंपनी को कंसल्टेंट बनाया गया था. विभाग ने कंसल्टेंट कंपनियों के लिए कुल 12 करोड़ रूपये का फंड रखा गया था. 17 करोड़ रुपये एल एन इंफ्रा को दिए गए. इसके बाद कुल खर्च हुआ 26 करोड़ रूपया. अब विभाग का कहना है कि सरकार को 13 करोड़ रुपये का चुना लगाया गया है.

इसी को लेकर थाना ईओडब्ल्यू में मुकदमा संख्या- 25 . 2024 के तहत धारा 420, 467, 468, 471, 472, 120बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की दारा 7 की दफाओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.

नीचे देखें मुकदमे की कॉपी…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन