Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

वरिष्ठ टीवी पत्रकार अरुण नौटियाल का निधन!

रिष्ठ टीवी पत्रकार अरुण नौटियाल के निधन की सूचना सामने आई है. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उनके निधन की वजह हार्ट अटैक बताया जा रहा है. हाल ही में उन्होंने जी मीडिया के आउटपुट हेड के पद से इस्तीफा दिया था. इससे पहले लगभग 21 साल तक एबीपी के साथ कार्यरत रहे थे. मीडिया में 3 दशक की अपनी शानदार पारी में उन्होंने बेहतर छवि के साथ अपने कामकाज से नई मिशाल पेश की थी. नीचे पढ़ें उनके निधन पर आई कुछ श्रद्धांजली…

अमिताभ श्रीवास्तव-

अरुण नौटियाल के न रहने की सूचना ने स्तब्ध कर दिया है। ऐसी खबर है जिस पर कुछ कहते नहीं बन रहा। एक के बाद एक ऐसी सूचनाएं यह बार-बार एहसास दिलाती हैं कि हम बहुत बुरे दौर से , बेहद तकलीफदेह और तनाव भरे समय से गुजर रहे हैं। अचानक पिछले तमाम बरसों के बहुत से दिन आंखों के आगे घूम गये।

अरुण बहुत शिष्ट, शालीन विनम्र इनसान और बेहद मेहनती, जिम्मेदार , भरोसेमंद सहयोगी और बेहद काबिल पत्रकार थे। आजतक चैनल के शुरुआती वर्षों में हमारी आउटपुट टीम का अहम हिस्सा थे और बाद में स्टार न्यूज़ ( अब एबीपी न्यूज) में भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका में रहे। अरुण को श्रद्धांजलि और परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना।

अनुराग द्वारी-

स्मृति 20 साल पहले ले गईं, तब स्टार न्यूज़ का न्यूज़रूम. मेरे जैसा प्रिंट मीडिया से आया व्यक्ति वैसे भी शोर शराबे से घबराता था लेकिन कोने में मिले अरूण नौटियाल जी… प्यार से हम कुछ लोगों के लिये “नौटी” सर.

जैसे वो दरख्त जिसको पकड़ कर आप खड़े हो सकते हैं. धीरे धीरे सम्मान और फिर प्रेम का रिश्ता बना. मुझे याद नहीं वहां 3 सालों में कभी मुझसे नाराज़ हुए हों, बहुत विश्वास करते थे. रात की पाली खत्म करते सुबह के 11 बज जाते. निकलते वक्त प्यार से वो 2 खबरें पकड़ा देते एक प्यारी मुस्कान के साथ तुम ही सबसे बढ़िया लिख सकते हो. फिर पीछे वाले कंप्यूटर के सीपीयू में छोटी सी चुनौटी टाइप निकलती- शैलेन्द्र-रविन्द्र कभी कभार प्रकट होते और मैं खीजता रहता. रात भर काम के बाद भी सर ने स्क्रिप्ट थमा दी,खुद तंबाकू खाने निकल लिये.

लेकिन खत्म करता तो वो कहते देखो कहा था ना तुम ही कर पाओगे. पिछले कुछ सालों से बात नहीं हुई फिर भी ख़बर मिलती थी. लेकिन आज सुबह जो खबर मिली वो नहीं मिलनी थी. सर ये उम्र नहीं थी आपके जैसे अनुशासित शख्स के जाने की. बहुत याद आएंगे आप… नमन

चारुल मलिक-
Hello Arun ji,……Sir kal subah nahi aa payungi bulletin ke liye. Tabiyat kharab hai….So sorry.

OK Charul. kal shaam tak update dena kaisi tabiyat hai! Roaster me update kar denge. Take care. Hamesha yeh jawab dete the Arun ji. Ab jawab kabhi nahi ayega. Bahut hi polite, bahut hi kum bolne waale aur hamesha cool rehte the Arun ji. Chehre par hamesha smile aur dimag me news ka rundown. kabhi oonchi awaz me mene unhe baat karte nahi dekha. Mene 2006 me Star news join Kiya aur tab se lekar 2013 tak Arun ji he hamare shift incharge the. Anchors ka roster banana ho ya morning prime time ki strategy sab unhone hi dekha. Pehli khabar, Star Savera, Cricket, Special program etc etc. bahut kiya unki guidance me aur bahut seekha.

Aaj dil bahut dukhi hua unke jaane ki baat sunkar. Arun ji aap hamesha yaad aoge. Mere liye Star News / ABP news matlab Aap the. Subah subah 4 baje me office aati thi. lagta tha sabse jaldi me hi aati hu lekin aapko hamesha newsroom me sabse pehle dekhti thi aur bina kuch kahe aapki smile sab keh dete thi. Sach me kehne ko bahut kuch hai….!

We will miss you Arun ji. Rest in peace Arun Nautiyal ji

सिद्धार्थ रंगनाथ रामेश्वर-

अरुण नौटियाल सर भी हमें छोड़कर चले गए। इसपर यकीन करना मुश्किल है, लेकिन होनी को भला कौन टाल सका है!! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति मिले। अरुण जी न्यूजरूम को जीने वालों में से एक थे। हमेशा प्यार से बातें करते थे। साल 2006 से उनके साथ काम किया था। मुझे टीवी पत्रकारिता का काम सीखाने वालों में अरुण सर भी थे।

अरुण सर की ये तस्वीर साल 2021 की है, जाहिर है कि न्यूजरूम की है, क्योंकि वे newsroom को जीते थे, शायद न्यूजरूम छूटा और उनकी आत्मा ने उनका शरीर छोड़ दिया। आपके अंतिम दर्शनों के लिए भी मैं वहां मौजूद न रह सका। नमन, अरुण सर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन