
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अम्रपाली गोल्फ होम्स एवं किंगस्वुड सोसाइटी में 10 जुलाई को Ad-Hoc AOA के चुनाव परीणाम की घोषणा कर दी गई। आपको बता दें कि आम्रपाली गोल्फ होम्स एवं किंगस्वुड में पिछली Ad-Hoc AOA के इस्तीफे के बाद, 30 जून 2024 को सभी घर खरीदारों ने एक GBM का आयोजन किया था, जिसमें सभी घर खरीदारों ने मिलकर एक चुनाव समिति का चयन किया और उस चुनाव समिति ने लोकतांत्रिक तरीके से सारे नियमो का पालन करते हुए Ad-Hoc AOA के चुनाव करवाए।
7 जुलाई 2024 को नामांकन करने का आखिरी दिन था, एवं 10 जुलाई 2024 को शाम 5:00 बजे तक नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन था। Ad-Hoc AOA के लिए कुल 12 नामांकन आए, जिसमें से 2 नामांकन दस्तावेज़ के अभाव में निरस्त कर दिए गए। अंत में कुल मिलाकर 10 सदस्यो वाली टीम के लिए 10 नामांकन मैदान में रह गए। इस तरह से चुनाव समिति ने AOA की पूरी टीम को निर्वरोध निर्वाचित घोषित कर दिया।
बताते चलें कि 9 जून 2024 को सी आर वेंटकरमणी ने एक नोटिस निकाला था, जिसमें कहा गया था कि “सोसाइटी का मेंटेनेंस सोसाइटी में रहने वालों का आंतरिक मामला है और सोसाइटी में रह रहे लोग मिलकर अपनी ऐ ओ ऐ का चयन कर लें, जो कि एनबीसीसी से सारे असेट्स और मेंटेनेंस सुविधाओं का हतांतरण लेकर के आगे की सारी मेंटेनेंस सुविधा निर्वाचित AOA करेगी।”
चुनाव समिति ने 10 जुलाई 2024 की शाम नई निर्वाचित टीम की घोषणा की जिसमें दिलीप कुमार का अध्यक्ष के तौर पर चयन किया गया. इसके अलावा श्याम कुमार सिंह उपाध्यक्ष, सुनील कुमार महासचिव, नीलम गुप्ता संयुक्त सचिव, निधि सिंह कोषाध्यक्ष, तथा देवेन्द्र प्रताप सिंह, दिव्या गुप्ता, भूपेन्द्र कुमार, अमित सिंह, जय मल्होत्रा का कार्यकारी सदस्यों के तौर पर चयन किया गया है।
सोसाइटी वासियों ने नव निर्वाचित Ad-Hoc AOA को बधाई दी। इस मौके पर GBM द्वारा चयन हुए चुनाव समिति के सभी 6 सदस्य.. एसके झा, एस मुखर्जी, एसपी सिंह, पीके सिन्हा, तेजपाल सिंह मलिक एवं एसके सिंह बतौर चुनाव रिटर्निंग अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने अपने हस्ताक्षर कर नियुक्ति पत्र नव निर्वाचित AOA को सौंपे।

चुनाव की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी और दस्तावेज़ीकरण करवाया गया है। चुनाव समिति ने बताया की सारे सबूतों एवं दस्तावेजों को सीआर, नोएडा अथॉरिटी, डिप्टी रजिस्ट्रार और डीएम साहब को भेज दिए जायेंगे। निर्वाचित Ad-Hoc AOA के अध्यक्ष श्री दिलीप कुमार ने आने वाली 21 जुलाई 2024 को निर्वाचित Ad-Hoc AOA की पहली GBM की घोषणा की, जिसमे आगे की रणनीति बनाई जाएगी।



Madhulika
July 11, 2024 at 12:01 pm
Date is wrong pls correct it
10 जुन को नयी Aoa ने शपथ नहीं ली बल्कि 10 जुलाई को शपथ ली है