Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

पाकिस्तानी पत्रकार ने ट्रंप पर हमले का आरोप भारत पर मढ़ा!

मरीकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर गोली चलने के मामले में जांच जारी है. घटना में शामिल हमलावर थॉमस मैथ्यू क्रुक्स को स्नाइपर्स ने मौके पर ही मार गिराया था. अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या इस घटना के पीछे भारत का हाथ था. जी यह हमारा नहीं पाकिस्तानी पत्रकारों का आरोप है.

हाल ही में पेंटागन में एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान पाकिस्तानी पत्रकार ने इसके तार कनाडा और न्यूयॉर्क के मामलों से जोड़ दिए हैं.

पेंटागन की तरफ से आयोजित एक प्रेस वार्ता में पाक जर्नलिस्ट जहांजेब अली ने प्रेस सेक्रेटरी पैट रायडर से एक सवाल पूछा कि क्या रविवार को पेन्सिल्वेनिया में ट्रंप की रैली पर हुई गोलीबारी में विदेशी ताकतें भी शामिल थीं.

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी पत्रकार ने सवाल पूछा कि, हम ऐसी कई न्यूज सुन रहे हैं कि किसी विदेशी देश का नाम इस हमले में हो सकता है, क्योंकि हाल ही में हमने देखा कि यहां न्यूयॉर्क में एक अमेरिकी नागरिक को मारने की कोशिश और कनाडा में विदेशी सरकार शामिल रही है.

हालांकि, पाकिस्तानी पत्रकार अली ने साफ शब्दों में भारत का नाम लेने की बजाए घुमा-फिराकर यानी शब्दों का मकड़जाल बुनते हुए अटैक की तरफ इशारा किया. इसमें अली ने कुछ माह पहले एक अमेरिकी नागरिक की “हत्या के पीछे भारत का हाथ” और “दुश्मनों के सफाए” होने जैसी खबरों का जिक्र करते हुए आरोपी ठहराने की कोशिश जरूर की.

इस खबर से संबंधित रिपोर्ट नीचे पढ़ें…

हे CC-1 जी? इससे बेहतर योजना तो जेल से बबलू श्रीवास्तव और छोटा राजन जैसे डॉन बनाते हैं

इन दिनों भारत के दुश्मनों का पूरी दुनिया में “अज्ञात” लोग सफ़ाया कर रहे हैं… जानिए अमेरिका में हुए कांड के बारे में!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन