Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

हृदय विभाग के अध्यक्ष पद पर बहाल किए गये डॉ ओम शंकर

डॉ ओम शंकर-

स देश की आमजनता के लिए स्वास्थ और शिक्षा के मौलिक अधिकारों की लड़ाई के लिए जब मई 2024 मैं आमरण अनशन पर था तब बीएचयू प्रशासन ने मेरी अनुपलब्धता का गलत कारण बताकर मुझे हृदय विभाग के विभागाध्यक्ष के पद से हटा दिया गया था, जबकि उन दिनों मैं चौबीसों घंटे अपने कार्यलय में न सिर्फ मौजूद था, बल्कि सभी नैतिक, संवैधानिक और प्रशासनिक जिम्मेदारियां भी निभा रहा था।

मैने विश्व विद्यालय प्रशासन के इस गलत निर्णय के विरूद्ध अपनी आपत्ति लिखित तौर पर दर्ज करवाई थी, जिसका संज्ञान लेकर आज विश्विद्यालय प्रशासन ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए मुझे फिर से हृदय विभाग के विभागाध्यक्ष पद पर नियुक्त कर दिया है, जिसके लिए उनका आभार।

बीएचयू में विभागाध्यक्ष का कार्यकाल तीन वर्षों का होता है, जो अगर सही समय के हिसाब से चलता तो मेरा कार्यकाल 1अगस्त 2024 को खत्म हो जाता, लेकिन बीच में 55 दिनों के लिए मुझे विश्व विद्यालय प्रशासन द्वारा गलत तथ्यों के अधार पर हृदय विभाग के विभागाध्यक्ष पद से हटा दिया गया था इसलिए अब मेरा कार्यकाल 1अगस्त 2024 को न खत्म होकर 25 सितंबर 2024 को खत्म होगा। स्त्यमेव जयते!

देखें बहाली पत्र….

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Mahesh yadav

    July 21, 2024 at 11:37 am

    ये व्यक्ति बस राजनीति कर सुर्खियों में रहना चाहता है… जो इसका कार्य है वो ये कुछ ढंग से करते नहीं हैं … केवल मीडिया में दिखने के लिए नौटंकी करते है… ये लोग संस्थान को आगे बढ़ने नहीं देते हैं ..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन