Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मशहूर रंगकर्मी और आकाशवाणी के वरिष्ठ उदघोषक मिर्ज़ा मसूद का निधन!

त्तीसगढ़ के मशहूर रंग निर्देशक और आकाशवाणी के वरिष्ठ उदघोषक मिर्जा मसूद के निधन की सूचना सामने आई है। उनके निधन से कला और साहित्य जगत में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। 80 वर्ष की उम्र में उन्होंने इंदौर में आखिरी सांस ली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मिर्जा मसूद के निधन पर गहरा खेद प्रकट किया है।

विभाष झा-

बहुत दु:खद। मिर्ज़ा मसूद साहब AIR रायपुर की पहचान थे। खबर कौंध रही है।

आकाशवाणी रायपुर, मीडियम वेव 305.81मीटर अर्थात 981 किलो हार्टस पर ये आकाशवाणी का रायपुर केंद्र है। जाने कितनी बार उनके स्वर में यह शब्द गूंजे और कानों से स्थायी भाव लिए चस्पा हो गए। तब रेडियो ही माई बाप था। हम जैसे टुच्चे मुचे उभरते आर्टिस्ट कांपियर युववाणी को ही परम धाम मान लेते और मिर्ज़ा सर तो टीवी से पहले वाले सुखद सलोने युग में कौतुक पुरूष लगते थे। उस दौर में अनाउंसर में लाल राम कुमार सिंह, कल्पना यदु का बड़ा नाम था।

भारी भरकम आवाज गूंजती… आकाशवाणी रायपुर।

ये दो शब्दों का आकर्षक गांभीर्य बता देता था कि मिर्ज़ा साहब ऑनएयर हैं। कला के प्रति उनका समर्पण भाव था। नए लोगों को अवसर देते थे। मुझको भी मंचीय आत्मविश्वास का अवसर उनके मातहत तब मिला जब 1982/83 में उनकी नाट्य मंडली का हिस्सा बना। मगर मिर्ज़ा साहब और मै दोनो ही समझ चुके थे कि यह फील्ड मेरे लिए मुफीद ही नहीं, निकल जाओ लिखने पढ़ने कागद कारे करने वाली दुनिया में।

यह कहना लाजिमी होगा कि रायपुर का नाम अगर उस दौर के विनोद कश्यप, इंदु वाही, देवकी नंदन पांडे जैसे धाकड़ न्यूज रीडर्स अनाउंसर्स के बीच भी अलग रोशन रहा तो मिर्ज़ा साहब का ख़ास योगदान था। उनको कोमेंटरी के लिए भी खास तौर पर बुलाया जाता था। अपूर्णीय क्षति। विनम्र श्रद्धांजलि।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन