Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

BUDGET 2024 : भारत में टैक्स यूरोप जैसा और सुविधाएं अफ्रीका जैसी दी जाती हैं!

अमित चतुर्वेदी-

नौकरी पेशा लोगों के लिए विशेष…आप कमाते हैं? ठीक है, 20 से 30% टैक्स दीजिए। बचे हुए 70-80% पैसे का क्या करेंगे? खर्च करेंगे? ठीक है, 12% से लेकर 28% टैक्स खर्चे पर भी दीजिए।

सेविंग करते हैं? ठीक है, बचत पर भी 10% से लेकर 20% टैक्स दीजिए। कार ख़रीदेंगे? बहुत बढ़िया, आपको कार की क़ीमत का 50% तक टैक्स देना होगा।

घूमने जाते हैं, रेल, हवाई जहाज़, बस की टिकिट पर 28% तक जीएसटी दीजिए। अपनी कार से जाते हैं तो हर 50 किलोमीटर पर टोल टैक्स दीजिए। और हाँ पेट्रोल डीजल पर वैट अलग देना है।

टेंशन हो गई? दारू पीना पड़ेगी? कोई बात नहीं, दारू पर तो 70-80% टैक्स है। बीमार पड़ोगे? वहाँ भी कहाँ बचोगे, दवाई से लेकर अस्पताल के बिल तक पर GST लगेगा।

जहां तेरी ये नज़र है, मेरी जाँ मुझे खबर है..बच न पाया कोई, आये कितने, लंबे हैं मेरे हाथ इतने..

नोट: हमारे यहाँ टैक्स यूरोप जैसा लगाया जाता है और सुविधाएँ अफ़्रीका जैसी दी जाती हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन