Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

विज्ञापन का पैसा हज़म कर गया बीजेपी विधायक, पत्रकार ने यूँ निकलवाया फँसा माल!

अयोध्या : शहर के एक वरिष्ठ पत्रकार ने 25 हजार रुपए विज्ञापन का बिल भुगतान न करने से क्षुब्ध होकर भाजपा के रुदौली विधायक रामचंद्र यादव के खिलाफ आमरण अनशन करने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजकर अनुमति मांगनी पड़ी।

डीएम को भेजे प्रार्थना पत्र में वरिष्ठ पत्रकार कुशल मिश्र ने लिखा है कि, “बीते वर्ष 2023 में दीपावली के पर्व पर 25000 रुपये में उनके समाचार पत्र दैनिक भास्कर में विज्ञापन प्रकाशित कराया गया था। जिस विज्ञापन का भुगतान अब तक नहीं किया गया। कई बार उनसे मिलकर और फोन पर भुगतान करने की मांग की गयी। किन्तु विधायक रामचंद्र यादव लगातार आठ माह से आश्वासन पर आश्वासन दिए जा रहे हैं। भुगतान करने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। अब तो फोन भी नहीं उठाते। ऐसी परिस्थिति में मुझे मजबूर होकर आमरण अनशन पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

उन्होंने 29 जुलाई 2024 को सिविल लाइन्स अयोध्या स्थित गांधी पार्क में प्रातः 10 बजे से शांति पूर्वक आमरण अनशन करने की अनुमति मांगी है। उन्होंने अपने साथ आंदोलन में शामिल होने के लिए किसी भी समर्थक साथी को आमंत्रित नहीं किया है, किन्तु यदि कोई भी साथी मेरे समर्थन में अनशन पर बैठता है तो मैं मना भी नहीं करूंगा। चूंकि मैं मधुमेह का मरीज हूं, ऐसे में मेरे स्वास्थ्य की देखरेख के लिए एक चिकित्सक की व्यवस्था कराई जानी चाहिए।” देखें डीएम को लिखा गया पत्र…

डीएम को पत्र लिखने के बाद बात फैली। नतीजतन ताजा जानकारी है कि विधायक महोदय ने पत्रकार को उसके विज्ञापन का पैसा दे दिया है. जिसे पत्रकार ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए सूचित किया है.

नीचे देखें पैसा मिलने संबंधी एफबी पोस्ट…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. समाचार विचार

    July 29, 2024 at 9:36 am

    अब दोबारा दूसरे बैनर को विज्ञापन देगा भी तो नगद ही देगा। भास्कर को तो देने से रहा।

  2. बिटटू ऑबेरॉय

    July 29, 2024 at 10:05 pm

    जनाब जालन्धर में भी यही आलम है जो पैसा आता है मीडिया के लिए प्रचार का हजम कर जाते ही लोकल नेता विधान सभा चुनाव ने तीन चार लोगों की बाली भी दी गई जिस में मीडिया के पंजाब प्रभारी ओर पंजाब प्रधान की ओर अब लोक सभा मे ओर उपचुनाव में पूर्व मंत्री का नम्बर तैयार है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन