Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

उन्नाव प्रेस क्लब चुनाव में धांधली का आरोप, चुनाव अधिकारी ने दिया इस्तीफा

त्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रेस क्लब के होने वाले चुनाव में घोर अनिमितता बरतने, निष्पक्ष चुनाव न कराकर अवैध व मनमानी प्रक्रिया अपनाये जाने संबंधी मामला सामने आया है. इस मामले में अध्यक्ष पद का नामांकन कर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी ने पत्रकारों का चुनाव संपन्न करा रहे चुनाव अधिकारी रामबोध शुक्ला, वीरेंद्र सिंह, जमाल मोहम्मद, शेखर अमर गुप्ता पर निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया न अपनाकर मनमाना तरीका अपनाने व अपने लोगो को फायदा पहुँचाने के लिए नामांकन पत्र में लिखे नियमों व शर्तों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है.

वहीं, इस मामले में जिला अधिकारी उन्नाव को पत्र भेजकर शिकायत भी दर्ज कराई गई है जिसमें नामांकन प्रपत्र की जाँच जिला प्रशासन से गठित टीम से करने कि मांग कर निष्पक्ष व ईमानदारी से चुनाव कराने की बात कही गई है.

नामांकन पत्रों की जाँच में धांधली का सामने आया मामला

दरसल, 24 जुलाई को नामांकन पत्र दाखिल किये गए थे जिसकी जाँच 25 जुलाई को की गयी. आरोप है कि नामांकन पत्र में लिखे नियम व शर्तो में नियम (5) की जाँच किये बिना चुनाव अधिकारियों ने मनमाने तरीके से अवैध प्रक्रिया अपनाते हुए निष्पक्ष चुनाव को प्रभावित करते हुए प्रत्याशी घोषत कर दिए. इसे लेकर अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे नवीन सिंह ने चुनाव प्रक्रिया में धांधली करने का आरोप लगाकर इसे अवैध व मनमाना बताया है. वहीं नवीन ने इसकी शिकायत प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया व जिला अधिकारी उन्नाव से भी की है.

चुनाव अधिकारी ने दिया इस्तीफा

बताया जा रहा है कि नामांकन प्रपत्रों की बगैर जाँच किये बिना अवैध प्रक्रिया अपनाने के आरोप में घिरे चुनाव अधिकारी राम बोध शुक्ला ने दूसरे दिन खुद को अक्षम बताते हुए पत्रकारों के इस चुनाव से खुद को अलग कर व्हाट्सएप पर इस्तीफ़ा दे दिया. जिसके बाद ईमानदारी व निष्पक्ष चुनाव को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. फिलहाल चुनाव अधिकारी के भागने बाद शिकायतकर्ता प्रत्याशी ने नामांकन प्रपत्रों की जाँच व निष्पक्ष चुनाव की मांग प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया व उन्नाव जिला अधिकारी गौरांग राठी से की है.

चुनाव अधिकारियों ने रखा अपना पक्ष

इस मामले को लेकर भड़ास से हुई बातचीत में चुनाव अधिकारी रामबोध शुक्ला ने खुद को चुनाव से अलग कर लेने और इस मामले में किसी भी तरह की कोई जानकारी न होने की बात कही.

जबकि दूसरे चुनाव अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने हमें बताया कि, “जो कुछ आपत्ति है उस बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है. हम लोग सिर्फ चुनाव कराने के लिए अपॉइंट किए गए थे. अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को नामांकन संबंधी कोई दिक्कत जरूर सामने आई थी, लेकिन उन्होंने निर्धारित समय यानी 5 बजे के बाद लगभग 6 बजे अपनी आपत्ति दर्ज कराई. जबकि किसी भी तरह की आपत्ति होने पर पांच बजे से पहले सूचित किया जाना चाहिए था. हालांकि, मामले में शिकायत की गई है, जो भी निर्णय आएगा उस आधार पर आगे दोबारा चुनाव कराने हैं या कोई रास्ता निकलेगा, आगे देखा जाएगा.”

देखें शिकायत…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Daya shankar

    July 28, 2024 at 1:24 pm

    महोदय यह प्रत्याशी नवीन सिंह खुद एक अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है नामांकन दाखिल करते ही सोशल मीडिया पर पत्रकारों ने इसके आपराधिक कारनामे वायरल करना शुरू कर दिया है हार के डर की वजह से ये सब फर्जी आरोप लगाकर चुनाव प्रक्रिया में बाधा बन रहा है पूरे प्रकरण को समझ ले फिर पोस्ट करे bhadas एक विश्वसनीय प्लेटफार्म हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन