Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

सच्चे ब्लैकमेलर पत्रकार ऐसे होते हैं… पढ़ लीजिए और पहचान लीजिए…

सोनभद्र में साधना न्यूज के पत्रकार विष्णु गुप्त के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और बलात्कार का मुकदमा दर्ज

यूपी के सोनभद्र जिले के दुद्धी से खबर है कि प्राईवेट अस्पताल में कार्यरत एक महिला ने पत्रकार विष्णु गुप्त के खिलाफ स्थानीय थाना में कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है. महिला ने अस्पताल में अनियमितता का भय दिखाकर सत्तर हजार रुपये ब्लैकमेल करने और भयाक्रांत कर मर्जी के खिलाफ शारीरिक सम्बन्ध बनाने का आरोप लगाया. पत्रकार विष्णु के खिलाफ स्थानीय थाना में 376, 385, 228, 504, 506 आदि धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जा चुका है. पत्रकार विष्णु खुद को साधना न्यूज चैनल समेत कई न्यूज चैनलों और अखबारों का संपादक बताता है. वह अश्लील वीडियो क्लिप भी लोगों को दिखा कर महिला को बदनाम कर रहा है.

कथित पत्रकार विष्णु गुप्ता (पुत्र मोती लाल गुप्ता, शक्ति कम्पलेक्स, पुलिस चौकी रेनुकूट, थाना पिपरी, जिला सोनभद्र) पर आरोप है कि वह समाचार संकलन करने के बहाने प्राईवेट अस्पताल पर गया और अनियमितता का विडियो क्लिप बनाकर ब्लैकमेलिंग करने लगा. बाद में वह उसने महिला का शारीरिक शोषण / दुष्कर्म किया. उसने करीब 70,000 रूपये ठग लिया. वह महिला को अपने पति से तलाक लेकर अपने साथ रहने को दबाव बनाने लगा. राजी नहीं होने पर पति को जान से मारने व मरवाने की धमकी देने लगा.

पीड़िता ने अपनी शिकायत स्थानीय थाना पर लिखित रूप से की. लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया. बाद में पुलिस अधिक्षक ने महिला के सम्मान को तार-तार होते देख एक जांच कमेटी बैठाई और उसके आधार पर दिनांक 18/8/17 को थाना कोतवाली दुद्धी सोनभद्र में कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया. पीड़िता ने उम्मीद जाहीर की है कि आगे भी उसे न्याय मिलेगा और मीडिया के नाम से तथाकथित कुछेक व्यक्ति जो मीडिया को बदनाम कर रहे हैं, उसे चिन्हित कर अलग-थलग किया जायेगा.

सोनभद्र से पीयूएचआर (मानवाधिकार) अध्यक्ष प्रभूसिंह एडवोकेट की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन