Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मीडिया टाइकून और स्टारडस्ट पत्रिका के संस्थापक नारी हीरा का निधन

शहूर मीडिया टाइकून नारी हीरा का निधन हो जाने की जानकारी सामने आई है. वे प्रतिष्ठित पत्रिकाओं स्टारडस्ट एंड सोसाइटी के संस्थापक और प्रकाशक थे. इसके अलावा उन्होंने अपने प्रोडक्शन हिबा फिल्म्स के बैनर तले लगभग आधा दर्जन से अधिक फिल्मों का निर्माण भी किया था. इसमें अभिनेत्री उर्मिला मांतोडकर की फिल्म ‘स्कैंडल’ भी शामिल है.

26 जनवरी, 1938 को कराची में जन्मे, नारी हीरा ने भारतीय पत्रकारिता और मनोरंजन पर एक अमिट छाप छोड़ी है. कल शुक्रवार 23 अगस्त, 2024 को 86 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया.

बाणगंगा, मालाबार हिल में उनका अंतिम संस्कार किया गया. नारी हीरा अविवाहित थे, लेकिन उन्होंने विक्रम नाम के एक बेटे को गोद लिया था. मीडिया और मनोरंजन जगत में उनके योगदान को याद करते हुए कई लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है.

पत्रिका से मिली थी शोहरत
नारी हीरा का परिवार 1947 के विभाजन में कराची से मुंबई आ गया था. साल 1960 में उन्होंने बतौर पत्रकार अपना करियर शुरू किया, लेकिन बाद में प्रकाशन में कदम रखा. उनकी पत्रिका स्टारडस्ट, एक बड़ी सफलता थी और बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों से संबंधित चौंकाने वाले विवादों, सनसनीखेज कहानियों और गपशप को उजागर करने के लिए जानी जाती थी.

फिल्मी हस्तियों से कानूनी पेंच
स्टारडस्ट को अक्सर कानूनी मुसीबतों का सामना भी करना पड़ा. पत्रिका को अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और सलमान खान सहित कई मशहूर हस्तियों से मानहानि के कई मामलों का सामना करना पड़ा. पत्रिका पर इन मशहूर हस्तियों की निजता का हनन करने का भी आरोप लगा. इसके अलावा पत्रिका के गॉसिप आधारित कंटेंट को लेकर भी आलोचना होती रही.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन