Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

दिल्ली में 8 कर्मचारियों वाली इस टू-व्हीलर कंपनी के शेयर तो रॉकेट की तरह उड़ गए!

खुशदीप सहगल-

शेयर बाज़ार का चक्कर अजीब है, इसलिए अपन इससे दूर ही रहते हैं. दरअसल लोग समझते हैं इससे छप्परफाड़ पैसा कमाया जा सकता है, इसलिए नया आईपीओ कोई भी आए बढ़ चढ़ कर पैसा लगाते हैं. ये सोच कर कि अभी सस्ता मिल जाएगा, बाद में खूब ऊपर चढ़ेगा.

दिल्ली की ‘रिसोर्सफुल ऑटोमोबाइल’ नाम की टू-व्हीलर डीलरशिप का आईपीओ 22 अगस्त को खुला. 117 रुपए की फिक्स्ड फ्राइज़ के साथ 10.2 लाख शेयर्स देकर 12 करोड़ रुपए जुटाने के लिए.

26 अगस्त को आईपीओ क्लोज़ हुआ तो ये 400 गुना ओवर सब्सक्राइब हो चुका था. 40.8 करोड़ शेयर की मांग के साथ 4800 करोड़ रुपए की बिड्स आईं.

अब ये तथ्य भी जानिए ‘रिसोर्सफुल ऑटोमोबाइल’ के पास कुल जमा 8 कर्मचारी हैं, गिनती के दो शोरूम हैं. वाकई रिसोर्सफुल हैं भाई. भारत में बनाने वाला चाहिए, बनने को सब तैयार बैठे हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन