Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ समेत तीन मीडियाकर्मियों पर हुआ हमला, ब्रज प्रेस क्लब ने दी आंदोलन की चेतावनी

मथुरा। स्वच्छता अभियान के दौरान दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ  योगेश जादौन क्राइम रिपोर्टर मनोज चौधरी एवं फोटोग्राफर कासिम खान पर असामाजिक तत्वों द्वारा किए गये जानलेवा हमले का ब्रज प्रेस क्लब, उपजा एवं एनयूजेआई से जुड़े पत्रकार साथियों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हमले को चौथे स्तंभ पर हमला करार देते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया। 

मथुरा। स्वच्छता अभियान के दौरान दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ  योगेश जादौन क्राइम रिपोर्टर मनोज चौधरी एवं फोटोग्राफर कासिम खान पर असामाजिक तत्वों द्वारा किए गये जानलेवा हमले का ब्रज प्रेस क्लब, उपजा एवं एनयूजेआई से जुड़े पत्रकार साथियों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हमले को चौथे स्तंभ पर हमला करार देते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया। 

ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने कहा कि यह हमला जागरण परिवार पर ही नहीं बल्कि लोकतंत्र के समूचे चौथे स्तंभ पर हमला है। समाज में अच्छे कार्य रोकने और एक अच्छी सोच को आगे बढऩे से रोकने पर हमला है। उन्होंने केन्द्र व प्रांत सरकारों से पत्रकार सुरक्षा कानून अधिनियम अति शीघ्र बनाने की मांग करते हुए कहा है कि पत्रकारों पर हमला कहीं भी नहीं होना चाहिए। जहां भी ऐसी घटनाएं हों वहां पुलिस एवं प्रशासन को तत्काल कार्यवाही करनी चाहिए।

ब्रज प्रेस क्लब पर आज इस हमले के विरोध में ब्रज के सभी पत्रकारों ने एक स्वर से निंदा करते हुए केन्द्र व प्रांत की सरकारों से पत्रकारों की सुरक्षा की मांग की तथा ऐसी घटनाओं की पुनर्रावृत्ति न होने की हिदायत देते हुए कहा कि अगर पत्रकारों पर हमले जारी रहे तो पत्रकार शांत नहीं बैठेंगे, बल्कि आन्दोलन को विवश होंगे। निंदा प्रस्ताव के दौरान ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट, वरिष्ठ पत्रकार ए.एस.वाजपेयी देशभक्त, किशन चतुर्वेदी, एडिटर यूनिक समय राजकुमार गौतम, वरिष्ठ पत्रकार हिंदुस्तान के ब्यूरो चीफ संजीव मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार नितिन गौतम, पवन निशान्त, पवन गौतम, मदन गोपाल शर्मा, दिनेश शर्मा, अरुणअनु शर्मा, मोहनश्याम शर्मा, मोहनश्याम रावत, विनोद शर्मा, हाजी परवेज अहमद, राजेश भाटिया, ठा. प्रकाश सिंह, गोविंद भारद्वाज, मुकुल गौतम, रवि चौधरी, विपिन सिंह, सुशील गोस्वामी, मातुल शर्मा, धर्मेन्द्र चतुर्वेदी, सुरेश सैनी, राहुल राघव, अंकुर कुलश्रेष्ठ, अशफाक चौधरी,  जफर खांन, रहीश कुरैशी, मनोज चौहान, दयाल भाई, सन्जू पटेल, प्रशांत कुमार, गौरव चौधरी, विनोद शर्मा,  मयंक अग्रवाल, श्याम जोशी, विवेक मथुरिया, नवनीत शर्मा, प्रशांत अज्ञानी, विपिन, अनिल अग्रवाल, मुकेश कुशवाह, गजेन्द्र चौधरी आदि रहे मौजूद थे।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन