Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अभिषेक उपाध्याय ने भी दिया एबीपी न्यूज़ से इस्तीफ़ा

एबीपी न्यूज़ के न्यूज़ रूम में आज देश दुनिया की खबरों पर चर्चा की बजाय ख़ुद के संस्थान के बड़े उठापटक की ब्रेकिंग न्यूज़ ज़ोरों से दौड़ रही है। चैनल हेड पद से संत प्रसाद के इस्तीफ़े के बाद अभी अभी ख़बर मिली है कि तेजतर्रार और जानेमाने रिपोर्टर अभिषेक उपाध्याय ने भी रिजाइन कर दिया है।

अभिषेक उपाध्याय एबीपी न्यूज़ में सीनियर एडिटर (पोलिटिकल अफ़ेयर्स) के पद पर कार्यरत थे। वे कुछ दिनों से अशांत मणिपुर को कवर करने पूर्वोतर के दौरे पर गये हुए थे। संत प्रसाद के एबीपी ग्रुप से जाने की खबर मिलते ही उन्होंने अपना भी इस्तीफ़ा संस्थान को भेज दिया।

अभिषेक एकमात्र ऐसे शख़्स रहे जो एबीपी न्यूज़ को अपनी बड़ी खबरों से लगातार चर्चा में बनाये हुए थे। उनका जाना एबीपी ग्रुप के लिये बड़ा झटका है।

बता दें कि अभिषेक एबीपी से पहले टीवी9 भारतवर्ष में एग्जिक्यूटिव एडिटर के पद पर कार्यरत थे. टीवी9 में वह करीब तीन साल रहने के बाद एबीपी न्यूज चले गए थे.

टीवी9 से पहले अभिषेक इंडिया टीवी एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट) के पद पर थे. रामनाथ गोयनका अवार्ड से सम्मानित अभिषेक उपाध्याय ने इंडिया टीवी में रहते हुए कई बड़ी खबरें ब्रेक की थीं. जिसमें आजम खान का वक्फ घोटाला भी शामिल था.

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई कर चुके अभिषेक उपाध्याय दैनिक भास्कर, आईबीएन 7 जैसे संस्थानों में भी कार्यरत रहे हैं. उन्होंने साल 2003 में अमर उजाला से बतौर ट्रेनी रिपोर्टर/सब एडिटर के रूप में करियर स्टार्ट किया था.

मूल ख़बर-

एबीपी न्यूज़ चैनल हेड संत प्रसाद का हो गया इस्तीफ़ा! https://www.bhadas4media.com/sant-prasad-resigned-from-abp-news/

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन