Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इंडिया न्यूज यूपी-यूके रीजनल चैनल के सीईओ राजेश शर्मा का हार्ट अटैक से निधन

दीपक चौरसिया और रवि शर्मा के साथ सबसे बाएं राजेश शर्मा

एक दुखद खबर आ रही है दिल्ली से. इंडिया न्यूज समूह के रीजनल न्यूज चैनल इंडिया न्यूज यूपी यूके के सीईओ राजेश शर्मा का ऐन दिवाली की रात हार्ट अटैक से निधन हो गया. उनकी उम्र 45 वर्ष के आसपास रही होगी. जिंदादिल स्वभाव वाले राजेश बेहद मेहनती और निष्ठावान शख्सियत थे. यही कारण है कि इंडिया न्यूज में एंट्री के बाद उन्होंने लगातार तरक्की की.

इंडिया न्यूज से पहले राजेश कई बड़े चैनलों में काम किए थे. आज दोपहर उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में कर दिया गया. दिल्ली के मूल निवासी राजेश के परिवार में अब उनकी पत्नी और इकलौती पुत्री हैं. राजेश शर्मा के निधन पर इंडिया न्यूज चैनल के मैनेजिंग एडिटर राणा यशवंत ने अपनी फेसबुक वॉल पर एक तस्वीर शेयर करके ये लिखा है :

Rana Yashwant : बहुत याद आओगे : कोई मौक़ा चूकते हुए नहीं देखा तुमको. ज़िंदगी के हर पल में कुछ ना कुछ ज़िंदगी-सा होते रहना चाहिए – तुम्हारा सलूक ज़िंदगी के साथ ऐसा ही रहा. अचानक आ जाना, अपनापन जताना और फिर अचानक निकल जाना.

कल दिन में साथ थे तुम और कल ही अचानक हमेशा के लिए निकल भी गए. ऐसे कई मौक़े उम्र भर याद रहेंगे जब तुम्हारे साथ होने से ही मन/माहौल बदल गए. पिछले महीने मेरे जन्मदिन पर पास आकर जिस गर्मजोशी से तुम मिले, वही तुम हो और हमेशा रहोगे. ज़िंदगी को तुमसे बेइंतेहा मोहब्बत रहेगी और मौत हमेशा शर्मिंदा रहेगी.

इसे भी पढ़िए : 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन