Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

संघ से जुड़े पत्रकार की हत्या से पसीने-पसीने हुए गाजीपुर के पुलिस कप्तान (देखें वीडियो)

गाजीपुर जनपद के करण्डा क्षेत्र में दैनिक जागरण के प्रतिनिधि राजेश मिश्रा की गोलियों से भूनकर हत्या के मामले में परिजन और इलाकाई लोग क्षुब्ध हैं. घटना के दिन पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा मौके पर पहुंचे और नाराज इलाकाई लोगों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने हत्यारों के जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया. मारे गए पत्रकार के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े होने के कारण मामला ज्यादा गंभीर हो चुका है क्योंकि यूपी की सत्ता में संघ समर्थित भाजपा की सरकार है.

इस हत्याकांड का खुलासा गाजीपुर पुलिस के लिए चुनौती है. कप्तान सोमेन वर्मा जब पत्रकार के परिजनों और इलाकाई लोगों से बातचीत कर रहे थे तो इस दौरान बार-बार पसीना पोंछते नजर आए. जिले के समाजसेवी उमेश श्रीवास्तव ने कप्तान को इस हत्याकांड के बारे में बताया और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर खुलासे की मांग की ताकि पता चल सके कि इस जघन्य अपराध को किन कुत्सित मानसिकता के लोगों ने अंजाम दिया. उमेश ने पुलिस कप्तान को बताया कि जिस तरीके से अपराध को अंजाम दिया गया है, उससे लगता है कि अपराधी पेशेवर हैं. पुलिस कप्तान सोमेन वर्मा धैर्य से लोगों की बात सुनते रहे और जल्द से जल्द पूरा प्रकरण खोलने का आश्वासन दिया. संबंधित वीडियो देखने कि लिए नीचे क्लिक करें :

संबंधित खबरें : xxx 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन