Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पुलिस और पत्रकार चलवा रहे आनलाइन सट्टा, एक कैमरामैन ने भांडा फोड़ दिया (देखें वीडियो)

ताजनगरी आगरा में ऑनलाइन गेम खिलाने के नाम पर सट्टे का कारोबार जोर से चल रहा है. यह गेम कहीं पुलिस चौकी के सामने तो कहीं पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर चल रहा है. ऑनलाइन सट्टे के कारोबार में हर घंटे एक नया नंबर खोला जाता है. इसमें तीन तरह के गेम होते हैं. सिल्वर डायमंड और गोल्ड डायमंड की टिकट ₹120 की दी जाती है. नंबर आने पर ₹1000 बदले में दिए जाते हैं. गोल्ड के अंदर 55 रुपए की टिकट दी जाती है. इसके बदले में नंबर आने पर ₹500 दिए जाते हैं. ऐसे ही सिल्वर की टिकट ₹12 की दी जाती है. नंबर आने पर सौ रुपए का भुगतान किया जाता है. ऐसा ही कारोबार आगरा के तमाम थाना क्षेत्रों में चल रहा है.

कहीं-कहीं पर चौकी के ठीक सामने चल रहा है. कहीं चौकी से चंद कदमों की दूरी पर. ऑनलाइन सट्टे के कारोबारियों को कुछ पत्रकारों का भी संरक्षण मिला हुआ है. खबर चलाने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है. कैमरामैन अर्जुन सिंह को कवरेज करने के दौरान एक पत्रकार ने धमकी दी कि तुम को जो खबर चलानी है चलाओ, यह सट्टा मेरी सरंक्षण में चल रहा है. तुम्हें जो करना है करो, चले जाओ, वरना यहीं पर पत्रकारिता भूत उतर जाएगा. इस मामले में आगरा के एसपी सिटी कुँवर अनुपम सिंह से बात की गई तो उनका कहना था अगर ऐसा कोई मामला संज्ञान में आता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी. उनका कहना था कि थाना प्रभारियों को कहा गया है कि उनके क्षेत्र में सट्टा ऑनलाइन सट्टा ना हो, अगर कहीं ऐसा पाया जाता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। संबंधित वीडियो :

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन