Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

झारखंड

झारखंड में अदाणी के लालच और किसानों के संघर्ष का सच जानने पहुँचा भारत एक्सप्रेस का ये रिपोर्टर, देखें ग्राउंड रियलिटी

ल ज़मीन और जंगल के लिए लड़ रहे किसानों ने देश के सबसे बड़े उद्योगपति अडानी के पेशानी पर बल ला दिया है।

दरअसल झारखंड के बड़कागाँव विधानसभा के अंर्तगत आने वाले गोन्दलपुरा गाँव के किसानों ने अडानी के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है। वजह ये है कि इस पूरे इलाक़े में ऊपर लहलहाती फसल और नीचे कोयला है जिसका ठेका अडानी को मिला है। ग्रामीण कहते हैं कि वे किसी भी हाल में अडानी की कंपनी को यहाँ काम नहीं करने देंगे।

महिलाएँ और बच्चे लगभग पाँच सौ दिन से विरोध कर रहे हैं लेकिन न तो कोई विधायक इनकी सुनने वाला है और न ही संसद।

बातचीत में एक महिला कहती है कि जान दे दूँगी लेकिन ज़मीन नहीं दूँगी। इसी तरह एक बच्चा कहता है कि पहले सरकार आई या ज़मीन? वो सवाल उठाता है कि आख़िर इस लहलहाती फसल को बर्बाद क्यों किया जा रहा है।

महिलाओं और किसानों के चेहरे पर आक्रोश साफ़ साफ़ दिखाई देता है। चुनाव को लेकर वो कहते हैं – जो जल जंगल ज़मीन को बचाएगा वोट उसी को मिलेगा।

विरोध का अंदाज़ा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि अदाणी की कंपनी यहाँ काम शुरू नहीं कर पाई है। गाँव के बाहर ही बोर्ड लगा है कि अदाणी की कंपनी के लोगों का प्रवेश वर्जित है।

भारत एक्सप्रेस के विशेष संवाददाता देवनाथ ने इस पूरी खबर पर शो किया है। उन्होंने जब इन किसानों से बात की तो वे भरोसा भी नहीं कर पा रहे थे कि कोई चैनल उनकी खबर को दिखाएगा लेकिन किसानों के इस मुद्दे पर भारत एक्सप्रेस ने रिपोर्ट की।

देश के सबसे बड़े उद्योगपति से क्यों भिड़ गए किसान? झारखंड के बड़कागाँव विधानसभा के गोंडलपुरा में किसानों का हल्लाबोल जारी है।

कैसे अडानी को हटना पड़ रहा है पीछे? कोयले से कमाई की हसरत कैसे रह गई है अधूरी?

ये रिपोर्ट आपकी आँखें खोल देगी। देखें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन