Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

सुधीर चौधरी को ‘महाचौधरी’ सम्मान क्यों दिलाना चाहते हैं वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव? देखें वीडियो

राहुल देव-

मैं परम श्रद्धेय सुधीर चौधरी जी को अखिल ब्रह्माण्ड के पत्रकारों के महाचौधरी सम्मान के लिए प्रस्तावित करना चाहता हूँ। उन्होंने दिखा दिया है कि पत्रकार रहते हुए भी अपने आराध्य की पराभक्ति कैसे की जा सकती है। पत्रकारिता और भक्ति का संगम, दोनों की समन्वित साधना का मार्ग उन्होंने हम सबके लिए प्रशस्त कर दिया है। वे ऐतिहासिक हैं, न भूतो न भविष्यति हैं। पत्रकारिता के इतिहास निर्माता हैं।

ऐसी दिव्यात्माओं के रहते हमारे पुण्यभू भारत का चीन क्या सारे विश्व की कुटिल, आसुरी शक्तियाँ बाल बाँका नहीं कर सकतीं।

अभिनन्दन स्वीकार करें, महाचौधरी। आज से पत्रकारिता की चौधराहट आपके हाथों। आप कल से पगड़ी पहन कर एंकरिंग करें तो परम उत्तम होगा। वैसे तो स्वर्ण मुकुट ही उपयुक्त है किंतु इस पाश्चात्य वेशभूषा के ऊपर कदाचित् बेमेल लगेगा। वेश भी मुकुट के अनुरूप ही धारण कर लें तो हम सब गदगदायमान हो जाएँगे। भारतीय संस्कृति का भी प्रचार-प्रसार होगा।

इस दिव्य टीवी मंच की भी भूरि-भूरि प्रशंसा की जानी चाहिए। वह निश्चय ही सबसे तेज़ और सबसे श्रेष्ठ चैनल हैं। जय हो…


CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन