Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

UP : प्रमुख सचिव सूचना संजय प्रसाद के खिलाफ हाईकोर्ट से अवमानना का नोटिस जारी

अभिषेक उपाध्याय-

तो ताज़ी ख़बर ये है कि प्रमुख सचिव सूचना संजय प्रसाद के ख़िलाफ़ हाईकोर्ट ने अवमानना की नोटिस जारी कर दी है। संजय प्रसाद ने प्रमुख सचिव गृह रहते हुए हाईकोर्ट के आदेश का भी पालन नहीं किया।

ये वही संजय प्रसाद हैं जिनके पास हजरतगंज कोतवाली के SI आलोक कुमार सिंह के पक्षपात पूर्ण रवैये, महिला के साथ बदसलूकी करने, राजा भैया से संबंधित मुकदमे में पार्टी बनकर काम करने की कितनी ही लिखित शिकायतें गईं पर सीएम योगी के साथ लगभग हर फोटो फ्रेम में करीने से दिख जाने वाले संजय प्रसाद ने उस ओर आंख उठाकर देखा भी नहीं।

शिकायत CM तक पहुंची। अखबारों में छपी मगर संजय प्रसाद ने congnizance लेने की ज़रूरत भी न समझी। ये तब प्रमुख सचिव गृह थे। वहाँ से हटाये गए, प्रमुख सचिव सूचना बने, पर ताक़त और जलवा जरा भी कम नहीं हुआ।

अब हाईकोर्ट ने एक मामले में अवमानना की नोटिस दी है मगर रूसी कथाकार दॉस्तोवस्की के महान उपन्यास crime and punishment की कथा के मुताबिक जब भी वक़्त बदलेगा, नियति का अनिवार्य सत्य एक नहीं बल्कि अनेक रूपों में सामने आयेगा! अनेक!

देखें ये प्रकाशित खबरें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन