Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

संसद में विरोध दर्ज कराने का ऐसा तरीका देखा न होगा!

न्यूज़ीलैंड की संसद में ये हुआ। सबसे युवा सांसद 22 वर्षीय हाना-माईपी-क्लार्क जो माओरी समुदाय से आती हैं, ने एक विवादास्पद विधेयक की प्रति फाड़ते हुए वहां का पारंपरिक माओरी हाका नृत्य किया।

ये नृत्य माओरी समुदाय की पहचान का प्रतीक है, और न्यूज़ीलैंड के राष्ट्रीय गर्व का प्रतीक है।

इसके बाद संसद की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, और उन्हें 24 घंटे के लिए निलंबित कर दिया गया।

हाका नृत्य माओरी समुदाय का पारंपरिक युद्ध नृत्य है, जिसे जोश, उत्साह और शक्ति के प्रदर्शन के रूप में किया जाता है। ये नृत्य समूह में किया जाता है, जहां जोरदार आवाज़ों, हाथ की हरकतों, और चेहरे की भंगिमाओं जैसे – आंखें चौड़ी करके और जीभ बाहर निकालाकर.. अपनी ऊर्जा और भावनाएं प्रकट की जाती हैं।

इस युवा सांसद ने जो बिल फाड़ा… वो ‘ट्रीटी प्रिंसिपल्स बिल’ है, जो 1840 में ब्रिटिश क्राउन और न्यूज़ीलैंड के माओरी प्रमुखों के बीच हुई ‘संधि’ की फिर से व्याख्या करने का प्रयास करता है। इससे माओरी समुदाय के अधिकार सीमित हो सकते हैं।

वीडियो देखें-

https://x.com/yashbhadas/status/1857485273803751535?s=46

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन