Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

5th Avenue, Gaur City : घटिया सिक्योरिटी के कारण पत्रकार के 5 साल के बेटे की जान जाते-जाते बची!

कन्हैया शुक्ला-

80 लाख के फ्लैट, 25 हजार किराया लेकिन सिक्योरिटी दो कौड़ी की!

गौतम बुद्ध नगर : ऊंची-ऊंची इमारतों से भरी गौर सिटी। आप खरीदने जाएंगे तो 75-80 लाख से कम पर कोई फ्लैट नहीं मिलेगा। किराए पर रहने के लिए भी आपको कम से कम 20-25 हजार रुपये महीने खर्चने होंगे। इसके अलावा भी आपको हर महीने 3 से 6 हजार रुपये तक मेंटेनेंस के नाम पर देने होंगे। आपकी गाढ़ी कमाई के इन्ही पैसों को सोसायटी की सुरक्षा और मेंटेनेंस पर खर्च करने का दिखावा किया जा रहा है। सही मायने में गौर सिटी वाले सुरक्षा के नाम पर हजारों लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

ताजा मामला गौर सिटी के GC-5 का है। यहां सोमवार 25 नवंबर को सोसायटी की सिक्योरिटी की लापरवाही के चलते एक 5 साल के मासूम की जान जाते-जाते बची। घटना दिन में करीब 12 बजे की है। टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के पत्रकार सुनीत सिंह का 5 साल का बेटा पार्क में साइकिल चलाते हुए अचानक मेन गेट तक पहुंच गया। उसने देखा कि उसे कोई रोक नहीं रहा है तो वह सोसायटी के बाहर निकल गया लेकिन मेन गेट पर तैनात आधा दर्जन सिक्योरिटी गार्ड को हवा तक ना लगी।

सोसायटी के सामने मार्केट में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तो जो दिखा वो रोंगटे खड़े कर देने वाला था। कम से कम तीन चार बार वह बच्चा तेज रफ्तार गाड़ियों की चपेट में आने से बचा। इधर सोसायटी के सुरक्षाकर्मियों की लापरवाही से बेपरवाह परिवार वाले अंदर के करीब 1200 घरों की खाक छान रहे थे। ढूंढ़ते हुए मेन गेट पर पहुंचे तो जवाब मिला, हम लोग पूरी तरह मुस्तैद रहते हैं..यहां से कोई बच्चा बाहर ना तो निकला है और ना ही निकल सकता है।

लेकिन सीसीटीवी फुटेज ने इनके सारे दावों की पोल खोलकर रख दी। दो घंटे तक बच्चा सोसायटी के बाहर तेज रफ्तार गाड़ियों और अराजक तत्वों के बीच फंसा रहा। उसकी जितनी समझ थी उसके हिसाब से वह अपनी सोसायटी से मिलती जुलती गौर सिटी की दूसरी सोसायटी में घुस गया। वहां के मेन गेट पर भी किसी गार्ड ने ये तक नहीं सोचा कि इतना छोटा बच्चा अकेले कहां से आ रहा है और कहां जा रहा है। बच्चा अंदर घुसा। सोसायटी के चक्कर लगाए। थक हारकर बेसमेंट में खड़ी कूड़ा उठाने वाले ट्रैक्टर पर जाकर बैठ गया। बच्चा जैसे तैसे करीब ढाई घंटे बाद मिला। सोचिए इन ढाई घंटों में उसके परिवार पर क्या बीती होगी।

ये पहली बार नहीं है जब गौर सिटी की सोसायटियों में ऐसी लापरवाही सामने आई है। ये लोग किसी भी गलती से सीख लेने को तैयार नहीं है। जिन लोगों के कंधों पर हजारों लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है वो तो ड्यूटी के नाम पर अपना पूरी ध्यान मोबाइल में रील देखने में लगा रहे हैं।

भड़ास संवाददाता कन्हैया शुक्ला की रिपोर्ट! संपर्क- +91 8819-938883

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन