Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

कानपुर में कोर्ट के आदेश पर वकील, पत्रकार समेत 8 पर रंगदारी और छेड़छाड़ की FIR

कानपुर में वसूलीबाजों के खिलाफ अभियान के तहत मंगलवार को नजीराबाद पुलिस ने बिकरू कांड के पैरोकार अधिवक्ता सौरभ भदौरिया और उसके तीन भाइयों व कमलेश फाइटर समेत पांच नामजद और तीन अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। महिला ने अश्लीलता और रंगदारी समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज करके नजीराबाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट, पुलिस ने शुरू की जांच

रामबाग निवासी महिला ने बताया कि वह घरों में साफ-सफाई और चौका-बर्तन के साथ खाना बनाने का काम करती है। अधिवक्ता सौरभ भदौरिया ने कई बार घर में काम कराया लेकिन पैसे नहीं दिए। अश्लील बातें करने की वजह से काम छोड़ दिया। इसके बाद जब भी सौरभ रास्ते में मिलता तो अश्लील टिप्पणी करता था।

10 अगस्त 2024 को शनिदेव मंदिर के दर्शन करने के बाद वापस आ रही थी तभी कमला नेहरू पार्क के पास सौरभ व उसके दोनों भाई व अन्य आरोपियों के साथ 2-3 लोग थे, वे किसी निर्माणाधीन मकान की फोटो खींच रहे थे। उसे देखते ही सौरभ ने हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर गालियां दीं। सौरभ ने अपने घर पर काम करने का दबाव भी बनाया। इस दौरान साथ में मौजूद कथित पत्रकार कमलेश ने कहा कि जैसा सौरभ कह रहे वैसा करो वर्ना बदनाम कर दूंगा और कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं बचेगी। कमलेश फाइटर ने मोबाइल निकाला और सौरभ भदौरिया ने जबरदस्ती प्रार्थिनी के ब्लाउज से पर्स निकाल लिया। उसमें रखे दो हजार रुपये लूट लिए।

भीड़ जुटने पर आरोपी वहां से भाग निकले। महिला ने बताया कि थाने में सुनवाई नहीं होने पर उसने कोर्ट की शरण ली। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर अब नजीराबाद पुलिस ने सौरभ भदौरिया, युवराज सिंह भदौरिया, सारतेंदु भदौरिया, सक्षम अवस्थी और कमलेश फाइटर समेत तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

देखें एफआईआर कॉपी…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन