Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मंत्री आशीष पटेल घोटाला प्रकरण : टॉप सीक्रेट के खुलासे से मचा हंगामा, मंत्रीजी जवाबलेस

अभिषेक उपाध्याय-

योगी सरकार में मंत्री आशीष पटेल बुरी तरह फँसे हैं। Top सीक्रेट की ख़बर अब हर तरफ़ है।

लेक्चरर से सीधा HOD बना देना! 6600 की पे-ग्रेड को 9000 कर देना!

आरक्षण गायब! 50 करोड़ प्रति साल का खेल! हाईकोर्ट में अपने ही हलफनामे की अनदेखी करना, विरोध में अपने ही OSD का इस्तीफा!

Top सीक्रेट पर तमाम दस्तावेज़, आशीष पटेल के OSD का इंटरव्यू, Government Polytechnic के serving अधिकारियों का इंटरव्यू, कोर्ट की फाइलिंग, नोटिफिकेशन, सब सामने आ चुका है।

हमने इस बेहद संवेदनशील मामले का एक एक पहलू उजागर कर दिया है।

आशीष पटेल के पास किसी भी तथ्य का कोई जवाब नहीं है, सिवाय इसके कि ये मेरी राजनीतिक हत्या कराने की साज़िश है, और पीएम कहेंगे तो एक सेकंड में इस्तीफ़ा दे दूँगा।

सवाल ये भी है कि आख़िर आशीष पटेल को इस्तीफ़ा देने के लिए पीएम क्यों कहेंगे? क्या वो पीएम को रिपोर्ट करते हैं? क्या वो केंद्रीय कैबिनेट का हिस्सा हैं?

सवाल ये भी है कि मंत्री वे, OSD उनका, साइन उनके, फैसला उनका, सरकार उनकी, फिर उनकी राजनीतिक हत्या कराने वाला ये कौन आ गया?

कहीं इसमें जेलेंस्की, पुतिन या फिर ट्रंप का हाथ तो नहीं! और यक्ष प्रश्न तो ये है कि क्या आशीष पटेल के मंत्री रहते हुए इस मामले की निष्पक्ष जांच मुमकिन है?

क्या वे जांच होने तक अपने पद से इस्तीफ़ा देंगे या फिर चिपके रहेंगे?

वीडियो और मूल खबर…

अभिषेक उपाध्याय के टॉप सीक्रेट यूट्यूब चैनल ने ब्रेक किया है यूपी के मंत्री का घोटाला!

ये भी पढ़ें..

कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल घोटाला प्रकरण – पेपर सार्वजनिक, जीजा के खिलाफ धरने पर साली

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन